फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   grenade attack on mahila than accuse brought in sirsa

Sirsa News: महिला थाने पर ग्रेनेड हमले के आरोपी सुनील को लेकर सिरसा पहुंची एनआईए

Sat, 02 May 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
grenade attack on mahila than accuse brought in sirsa
- किराए के मकान की कराई निशानदेही, एनआईए की स्पेशल कोर्ट में चलेगा आरोपियों पर केस
विज्ञापन


- अधिकारियों ने परिजनों को बताया चार्जशीट दाखिल करने में अभी लगेगा समय


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। महिला पुलिस थाने पर 25 नवंबर 2025 को ग्रेनेड हमले के मामले में एनआईए की टीम शुक्रवार को आरोपी सुनील को लेकर सिरसा पहुंची। एनआईए ने आरोपी से बरनाला रोड स्थित नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उसके किराए के मकान की निशानदेही करवाई। करीब दो घंटे की निशानदेही के बाद सुनील को वापस चंडीगढ़ ले जाया गया।

एनआईए अधिकारियों ने सुनील के परिवार को बताया कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने में अभी समय लगेगा। यह मामला पहले सिरसा कोर्ट में चल रहा था। अब पंचकूला एनआईए की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा सिरसा जेल से सभी आरोपियों को अंबाला सेंट्रल जेल भेजा गया है। एनआईए ने 24 दिसंबर 2025 को इस मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी। इस मामले में सिरसा एसआईटी ने आरोपियों गुरजंट सिंह, मोहम्मद सिजान उर्फ सिजान गाजी, धीरज कुमार, विकास कुमार, सुशील, संदीप व विकास पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच में खालिस्तानी कनेक्शन व पाकिस्तानी गैंगस्टरों की भूमिका का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन



25 नवंबर की रात 10 बजे हुआ था हमला

25 नवंबर 2025 की रात करीब सवा 10 बजे महिला थाने के बाहर हमला हुआ था। देर रात हमले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। इसके बाद सिरसा पुलिस हरकत में आई। अगले दिन पुलिस ने चार युवकों को गांव खारिया व एक युवक को सिरसा शहर से गिरफ्तार कर लिया। रिमांड अवधि में पुलिस ने आरोपियों से निशानदेही कराई और आरोपी धीरज से हैंड ग्रेनेड का पिन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सप्लायर गुरजंट सिंह को राजबीर फौजी देकर गया था दो ग्रेनेड
पुलिस ने ग्रेनेड सप्लायर अमृतसर निवासी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार किया। उसने खुलासा किया कि उसने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी व उसके राइट हैंड सोहेल के कहने पर सिरसा के गांव खारिया निवासी धीरज व विकास को अमृतसर में ग्रेनेड दिया था। गुरजंट सिंह ने यह भी खुलासा किया कि डॉन शहजाद भट्टी ने उसे ग्रेनेड देने के लिए पट्टी तरनतारन निवासी राजबीर को बोला था। राजबीर ने उसे व्हाट्सएप कॉल की थी। उसने कहा कि भट्टी भाई की कॉल आई थी, उन्होंने तुम्हें सामान देने को कहा है। इसके बाद राजबीर उसे दो ग्रेनेड देकर गया।




20 दिसंबर 2025 को पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा था राजबीर फौजी

20 दिसंबर 2025 को पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने ग्रेनेड सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी राजबीर उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड और 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एनआईए राजबीर को अब अपनी हिरासत में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed