{"_id":"68ebeb13caeffde618088d1d","slug":"grandmother-and-grandson-die-in-a-road-accident-while-returning-after-giving-diwali-sweets-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145895-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिवाली की मिठाई देकर लौट रहे दादी-पोते की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिवाली की मिठाई देकर लौट रहे दादी-पोते की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
कालावाली। हादसे में कार के हालात
कालांवाली। रामां (पंजाब) से दिवाली की मिठाई देकर फतेहाबाद लौट रहे एक परिवार के दादी-पोता की रविवार को ओढ़ा रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान करीब 4 वर्षीय जय जिंदल व पीना जिंदल निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है। वहीं पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें कालांवाली व ओढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची और दोनों शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। हालांकि घटना के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है।
फतेहाबाद में स्टेशनरी का काम करने वाले मानव जिंदल अपनी पत्नी सोनाली जिंदल, बेटे जय जिंदल और मां पीना जिंदल के साथ अपनी बहन को रामां पंजाब में दिवाली पर्व को लेकर मिठाई देकर फतेहाबाद लौट रहे थे। मानव जिंदल कार चला रहे थे और उनकी पत्नी सोनाली जिंदल आगे बैठी हुई थी। जबकि बेटा जय जिंदल अपनी दादी पीना जिंदल की गोद में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
जैसे ही वो कालांवाली-ओढ़ा रोड पर माइनर के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटी खाने के बाद कार माइनर की बुर्जी पर जाकर गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार मानव जिंदल व उनकी मां पीना जिंदल को ओढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जबकि सोनाली जिंदल व उनके बेटे जय जिंदल को कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर जय जिंदल और पीना जिंदल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मानव जिंदल व सोनाली जिंदल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया किघटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों के बयान पर पुलिस इत्तफाकिया कार्रवाई कर रही है। सोमवार को सिविल अस्पताल सिरसा में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।