फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Granddaughter smeared ink on the chairman's photo placed at the bus shelter in Dabwali, complaint filed with the police, chairman said - 'If anyone has a problem, they should come and meet me'

Sirsa News: डबवाली के बस शेल्टर पर लगी चेयरमैन की फोटो पर पोती कालिख, पुलिस में दी शिकायत, चेयरमैन बोले-अगर किसी को समस्या है तो आकर मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Granddaughter smeared ink on the chairman's photo placed at the bus shelter in Dabwali, complaint filed with the police, chairman said - 'If anyone has a problem, they should come and meet me'
डबवाली के बस शेल्टर पर चेयरमैन की फोटो पर पोती गई कालिख। 
डबवाली। नागरिक अस्पताल के बाहर बने बस क्यू शेल्टर पर नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा की फोटो पर अज्ञात व्यक्ति ने कालिख पोत दी। सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी हरकत निंदनीय है। यदि किसी को कोई शिकायत है तो सीधे आकर मिले। इस तरह की ओछी मानसिकता के साथ काम न करें।
विज्ञापन


वहीं, नगर परिषद प्रशासन ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बस शेल्टरों पर स्वच्छ डबवाली, स्वच्छ हरियाणा के नारे के साथ चेयरमैन और वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल की बड़ी फोटो लगाई गई थी। रविवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने केवल चेयरमैन की फोटो पर कालिख पोती।
विज्ञापन


उद्घाटन से पहले बस शेल्टर के बिगड़े हालात

बस शेल्टरों का औपचारिक उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ है। गोल चौक के पास बने शेल्टर यात्रियों के लिए अनुपयुक्त साबित हो रहे हैं। फर्श की टाइलें टूट रही हैं और सिरसा रोड व सरकारी अस्पताल के बाहर के शेल्टरों में गंदगी की समस्या है। शेल्टर मुख्य बस स्टॉप से इतनी दूर हैं कि यात्री सड़क पर खड़े रहना बेहतर समझते हैं। इस बारे में शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि कालिख पोतने मामले में नगर परिषद प्रशासन से शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

इस तरह की हरकत निंदनीय है। कोई काम नहीं हुआ या कोई परेशानी है तो सीधे मुझे आकर बताए। समाधान करवाया जाएगा। परिषद अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ लेगी और कार्रवाई की जाएगी। - टेकचंद छाबड़ा, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed