फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gram Sabha is the Parliament of the village: Dr. Chauhan

ग्राम सभा गांव के लिए उसकी संसद : डॉ. चौहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabha is the Parliament of the village: Dr. Chauhan
सिरसा। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डा. वीरेंद्र सिंह चौहान ग्रामीणों को जागरूक क
सिरसा। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डाॅ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हर गांव की वार्षिक विकास योजना को ग्राम सभा में विस्तृत विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। ग्राम सभा गांव के लिए उसकी संसद है, जहां ग्राम विकास से जुड़े सारे निर्णय ग्राम समुदाय के साथ चर्चा करके लेना कानूनी रूप से जरूरी है।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को ग्राम पंचायत अहमदपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच संदीप कुमार ने की। डाॅ. चौहान ने सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया कि वे ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी कर गांव के विकास में सहयोग दें। डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार में बिना खर्ची, बिना पर्ची के पूरी पारदर्शिता के साथ योग्य युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर पात्र गरीब परिवार अपना पक्का घर पा सके। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सम्मान पूर्वक आवास उपलब्ध हो सके। सरपंच संदीप कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरंपच ने कहा कि ग्राम सभा ही लोकतंत्र की असली नींव है और गांव के विकास कार्य पारदर्शिता तथा जन-सहयोग से ही संभव हैं।संदीप कुमार ने ग्रामवासियों को महत्वपूर्ण सूचना देते हुए कहा कि जिन भी परिवारों की वार्षिक आय एक लाख से 1,80,000 रुपये से कम है, वे जल्द से जल्द अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं ताकि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाया जा सके।




कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मीरपुर के सरपंच वेद प्रकाश ने कहा कि ग्राम सभा मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि यह वह मंच है, जहां हर परिवार की आवाज सुनी जाती है और विकास की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि पंचायतें तभी मजबूत होंगी जब लोग अपनी जिम्मेदारी समझकर निर्णय प्रक्रिया में भाग लेंगे। इस अवसर पर स्टेट पंचायत रिसोर्स सेंटर नीलोखेड़ी की विशेषज्ञ डाॅ. नीलम छिकारा, प्रेमचंद नंबरदार, योगेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, देवेंद्र कुमार, रमेश कुमार व सुरजीत शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed