फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gram Panchayats will have to play an important role in eliminating drug addiction: SP

नशे को खत्म करने के लिए ग्राम पंचायतों को अहम भूमिका निभानी होगी : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will have to play an important role in eliminating drug addiction: SP
सिरसा। उपस्थित जनों को संबोधित करते एसपी दीपक सहारन। पुलिस  - फोटो : आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी एवं अन्य। स्रोत संवाद
सिरसा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे महायुद्ध में आमजन का सहयोग अति आवश्यक है, इसलिए इस महा अभियान में प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। तभी हम नशा मुक्त समाज की कल्पना कर सकते हैं। उक्त विचार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने ऐलनाबाद के नचिकेतन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न गांव से आए हुए पंच, सरपंच, युवाओं व उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे महा अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने पिछले 15 दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 43 नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। हमारी कार्रवाई निरंतर जारी है और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी गली, मोहल्ले व गांव की पूरी जिम्मेदारी लेगा, तभी हम इस अभियान में पूरी तरह से कामयाब होंगे। प्रत्येक नागरिक को यह प्रण लेना होगा, कि न तो वह स्वयं नशा करेगा और न ही अपने आस-पास के लोगों को नशा करने देगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे की चपेट में आकर युवा लगातार अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान, ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह, स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सिंह के अलावा गांवों के सरपंच व गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार करवाया जा रहा

एसपी सहारण ने कहा कि पुलिस सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाकर उन्हें लगातार जागरूक भी कर रही है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं व आमजन से आह्वान किया है कि वे नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे महा अभियान से प्रभावित होकर काफी युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे से पीड़ित व्यक्तियों का नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज करवाया जा रहा है।




बिना किसी भय के दें पुलिस को सूचना

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे से पीड़ित युवाओं को नशा छुड़वाकर समाज की मुख्य धारा में लाना ही पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर नचिकेतन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने आमजन से आह्वान किया है कि गैरकानूनी धंधा करने वालों व नशा बेचने वालों की सूचना बिना किसी भय के मोबाइल नंबर 88140-56100 या 8814011620 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed