फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gram Panchayat measured and marked the street and sent the report to BDPO

Sirsa News: ग्राम पंचायत ने पैमाइश करवाकर की गली की निशानदेही, रिपोर्ट बीडीपीओ को भेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat measured and marked the street and sent the report to BDPO
गली से दीवार हटवाते सरपंच प्रतिनिधि तेग बहादुर पुनिया।
रानियां। गांव खारियां में पिछले कुछ दिनों से चल रहे पंचायती गली को बंद करने का विवाद बुधवार को विभागीय कंप्यूटर पैमाइश के बाद शांत हो गया। पैमाइश के दौरान पंचायती गली शिकायतकर्ता के मकान की जगह पर आई है। इसको लेकर पंचायत ने रिपोर्ट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन


सरपंच माया देवी ने बताया कि शिकायतकर्ता दलीप सिंह की समस्या को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को ग्राम पंचायत, एसडीओ पंचायती राज विभाग रानियां, हलका पटवारी व ग्राम सचिव ने मौका स्थल का जायजा लेकर गली की कम्प्यूटर पैमाइश का प्रस्ताव डाला था। इस पर संबंधित विभाग की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायत, शिकायतकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों के समक्ष गली की पैमाइश करवाकर निशानदेही करवा दी गई। उन्होंने बताया यह गली दो कर्म यानी 11 फीट की है जो पूरी की पूरी शिकायतकर्ता दलीप सिंह के मकान से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन


गली की पैमाइश होने के उपरांत ग्राम पंचायत की ओर से गली में बनी दीवार को हटा दिया गया है। पैमाइश की रिपोर्ट बीडीपीओ रानियां को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। सरपंच ने बताया कि पैमाइश में ये सामने आया है कि शिकायतकर्ता दलीप सिंह जिस प्लाट पर घर बनाकर बैठा है। उस प्लाट का मालिकाना हक ग्राम पंचायत के नाम है। मौके पर मोहल्लेवासियों की सुविधा के लिए गली को अस्थाई रूप से खोल दिया गया है ताकि लोगों की यहां से किसी तरह की आवागमन बाधित या अन्य किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्काशाही से गली से निकाल रहे प्लाट
शिकायतकर्ता दलीप सिंह ने बताया कि गांव का सरपंच अपने पारिवारिक लोगों के फायदे के लिए हमारी गली पर कब्जा कर गली को गलत तरीके व धक्काशाही से हमारे प्लाट में से निकालना चाहता है। दलीप ने बताया कि जो गली पेट्रोल पंप से उनके घरों की ओर जा रही है वो पुराने समय में जोहड के खाल की जगह है। यहां पर सीमेंटड गली बनी हुई है ओर जो हमारी गली है उसको सरपंच खाल की जगह बताकर खाली करवाना चाहता है। अगर ऐसा कुछ है तो पंचायत कोर्ट का सहारा लेती ताकि हम भी अपने अपनी जगह के लिए कोर्ट में आवाज उठाते। शिकायतकर्ता ने बताया कि आगामी 15 मार्च को गांव के समूचे मेघवाल परिवार की बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed