फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grafter Patwari two years imprisonment

घूसखोर पटवारी को दो साल कैद

Fri, 11 Jul 2014 11:15 PM IST
sirsa
sirsa Updated Fri, 11 Jul 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। भ्रष्टाचार के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आरोपी पटवारी इकबाल सिंह को दो साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। गांव सिंघपुरा निवासी नायब सिंह ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव का पटवारी इकबाल सिंह निवासी जगमालवाली उससे रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


नायब सिंह ने शिकायत में बताया कि पटवारी इकबाल सिंह उससे 10 कनाल कृषि भूमि की निशानदेही करवाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगता है। शिकायत के आधार पर हिसार से विजिलेंस की टीम सिरसा पहुंची । टीम ने 13 जुलाई 2012 के दिन नायब सिंह को 500-500 के दस नोट पटवारी को देने के लिए दिए। नायब सिंह ने पटवारी इकबाल सिंह को जैसे ही रुपये दिए विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर दी। विजिलेंस टीम ने पटवारी के जेब से 500-500 के दस नोट बरामद किए। मामले का निपटारा करते हुए एडीजे संगीता राय ने आरोपी पटवारी इकबाल सिंह को दोषी करार देकर दो साल कैद व पांच हजार रुपये की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed