फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Graduate: National College released merit list of five faculties

नेशनल कॉलेज की बीए की 91 सीटों पर करीब 300 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Mon, 02 Nov 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Graduate: National College released merit list of five faculties
फिजिकल काउंसिलिंग के लिए सोमवार को नेशनल कॉलेज के विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। नेशनल कॉलेज ने फिजिकल काउंसिलिंग के बाद छह में से स्नातक की पांच संकायों की मेरिट सूची जारी कर दी है, लेकिन बीए की कक्षा में 91 सीटों पर 300 से ज्यादा आवेदन होने के कारण मेरिट सूची बनने में देरी हो गई। अब बीए की सूची तीन नवंबर को जारी होगी। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय भी बीए व बीकॉम की तीन नवंबर को मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

नेशनल व महिला कॉलेज ने स्नातक कक्षाओं के लिए दो नवंबर को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग की। नेशनल कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की कम सीटें होने के चलते विद्यार्थियों की सुबह नौ बजे ही गेट पर भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई थी। नेशनल कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान सबसे अधिक बीए कक्षा की 91 सीटों पर करीब 300 विद्यार्थियों ने आवेदन आए। नेशनल कॉलेज द्वारा फिजिकल काउंसिलिंग के बाद बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल, बीए सायंकालीन, बीकॉम व बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स की सूची जारी कर दी है। तीन नवंबर को नेशनल कॉलेज बीए व राजकीय महिला महाविद्यालय बीए व बीकॉम की सूची जारी करेंगे।
विज्ञापन

पांच नवंबर तक हो सकती है दोबारा फिजिकल काउंसिलिंग
कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग की दूसरी मेरिट सूची होने के बाद अगर कोई विद्यार्थी फीस नहीं भरता और सीट रिक्त रहती है, तो कॉलेज पांच नवंबर तक एक और फिजिकल काउंसिलिंग कर सीटों को भरने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोट्स
स्नातक की पांच कक्षाओं की सूची जारी कर दी है। बीए कक्षा की 91 सीटों पर 300 से अधिक आवेदन होने के कारण सूची बनने में देरी हो गई है। अब तीन नवंबर को बीए की मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज नेशनल कॉलेज।
------------------
कोट्स
फिजिकल काउंसिलिंग का समय दो बजे तक रखा गया था, जिसके चलते अब तीन नवंबर को कॉलेज के वेब पोर्टल पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
- डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed