फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   government workers strike

Sirsa News: कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
government workers strike
डबवाली।प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संघ
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कार्यालयों के बाहर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान वीरवार को रोडवेज, बिजली निगम सहित अन्य विभागों के कर्मचारी दिनभर कार्यालयों के समक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। बस अड्डा परिसर व बिजली निगम में पुलिस तैनात रही।

वीरवार सुबह से लेकर रात तक डिपो की बसें निर्धारित समय पर चलती रहीं। रात दो बजकर 20 मिनट पर बस अड्डे से सिरसा से चंडीगढ़ रूट पर पहली बस रवाना की गई। इसके बाद अन्य बसें भी अपने निर्धारित समय पर चलनी शुरू हो गईं। जीएम अनित कुमार का कहना है कि डिपो से सभी लंबे व लोकल रूटों पर बसें चली हैं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे की नारेबाजी
वहीं, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बस स्टैंड परिसर में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। साझा मोर्चा के राज्य महासचिव चमन स्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारी व मजदूर विरोधी श्रम कानून को लागू कर रही है, जो पूरी तरह कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी हैं। 58 साल तक विभाग में ईमानदारी से सेवा करने के बाद भी नाम मात्र की पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

वहीं, बिजली निगम के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मचारियों ने सिरसा सर्कल अधीन सभी कार्यालयों के सामने विरोध सभाएं करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी, छात्र, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग के हितों पर कुठाराघात कर रही है, जिसे लेकर यह हड़ताल की गई है।
इन विभागों के कर्मचारियों ने नहीं दिखाई हड़ताल में दिलचस्पी
नगर परिषद कर्मचारियों ने भी हड़ताल में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके अलावा, स्वास्थ्य व जनस्वास्थ्य विभाग के ज्यादातर कर्मचारियों ने भी हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया। जिससे जनता को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
कालांवाली में बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी
फोटो- 41
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। वीरवार को कालांवाली के बिजलीघर में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली घर परिसर में कर्मचारियों और किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। धरने में सफाई कर्मचारी, बिजली विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न किसान संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए।
सर्व कर्मचारी संघ के नेता सोहन सिंह रंधावा ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों को जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति, समय पर वेतन और सेवा सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि ठेकेदारों के माध्यम से काम करवाने की नीति से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के प्रयासों का विरोध करते हुए कहा कि सेवा शर्ताें में सुधार किया जाए और विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
धरने में किसान नेता गुरदास सिंह लकडवाली ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग की।

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
फोटो- 32, 33
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। केंद्रीय ट्रेड यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का क्षेत्र में मिला-जुला असर देखने को मिला। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लेते हुए सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया और प्रदर्शन किया। हालांकि, आवश्यक सेवाएं जैसे बिजली, पानी और परिवहन व्यवस्था अधिकांश स्थानों पर सुचारु रूप से चलती रहीं। हड़ताल के तहत किसान संगठनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिड डे मील कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, ग्रामीण सफाई कर्मियों, मजदूर संगठनों तथा अन्य विभागों के कर्मचारी खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। वहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
वहीं, नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए विरोध जताया। कर्मचारी नेताओं सूरज कुमार, सोहन लाल भारुखेड़ा, राजरानी, नत्थू राम भारुखेड़ा ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को मानने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
लंबित मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन
फोटो - 43,44,45
संंवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। वीरवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ रानियां इकाई के प्रधान सोमपाल पुहाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल में भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने शहर मेन बाजारों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ रानियां के प्रधान सोमपाल पुहाल ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हड़ताल के दौरान अध्यापक संघ के प्रधान सतपाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक रानियां के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह, अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी, जन स्वास्थ्य विभाग से एसकेएस. सचिव सोनू वर्मा, वन विभाग मजदूर यूनियन नंबर 1460 के प्रतिनिधि तथा किसान यूनियन से कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, ऑल इंडिया किसान सभा, हरजिंदर सिंह नानुआना, बलराज सिंह सहित किसान साथी शामिल रहे।
हड़ताली कर्मचारियों की ये रहीं प्रमुख मांगें
-माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित नीतियों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
-समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत को लागू किया जाए।
-ठेका प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाए।
-वेतन में हो रही देरी को तुरंत बंद कर समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
पुरानी पेंशन लागू किया जाए।
-नगर पालिका के डाटा ऑपरेटर की जॉब सिक्योरिटी दी जाए।
-सभी कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाए।
-डोर-टू-डोर एवं सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed