फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government should give 50 percent subsidy in electricity bills, cheap land and exemption in SGST to increase industries in Haryana: Bajrang Garg

हरियाणा में उद्योगों को बढ़ाने के लिए बिजली बिलों में 50 फीसदी सब्सिडी, सस्ती जमीन व एसजीएसटी में छूट दे सरकार : बजरंग गर्ग

Sun, 26 Mar 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Government should give 50 percent subsidy in electricity bills, cheap land and exemption in SGST to increase industries in Haryana: Bajrang Garg
रानियां में व्यापारियों के सम्मेलन को संबंधित करते बजरंग दास गर्ग ।
सिरसा। व्यापारियों की समस्याओं व मांगों को लेकर रानियां में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिजली बिलों में 50 फीसदी सब्सिडी देने, हरियाणा में सस्ती जमीन व एसजीएसटी में छूट दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को रानियां में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव व सिरसा जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपप्रधान आनंद बियानी व युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहां की हरियाणा में किसी भी व्यापारी के साथ ज्यादती नहीं होने देंगे, ज्यादती सहन नहीं करेंगे और ज्यादती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्यादती करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने में व्यापार मंडल पूरी तरह से सक्षम है। हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हरियाणा में ऐसा कोई भी सरकारी विभाग नहीं है जहां पर बिना रिश्वत लिए कोई काम होता हो। आबकारी एवं काराधान, मार्केटिंग बोर्ड, प्रदूषण, बिजली, फूड एवं सप्लाई, सैंपल, राजस्व विभाग के अधिकारी तो सेवा शुल्क लेना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं हमने खर्ची व पर्ची को बंद कर दिया है जबकि रिश्वत का पैसा टैचियों में आता हो तो खर्ची व पर्ची का तो कोई महत्व ही नहीं रह जाता है। आज हरियाणा में सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। सरकार ने लगभग 1.5 साल पहले घोषणा की थी कि हम उद्योग के माध्यम से हरियाणा के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देंगे जबकि सरकार 75 युवाओं को भी नौकरी नहीं दे पाई है क्योंकि हरियाणा में लगातार छोटे, मध्यम व कुटीर उद्योग बंद होते जा रहे हैं। सरकार को प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा रियायतें देने की जरूरत है। जिसमें बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी, उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन, सरकारी विभागों से इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाना और हरियाणा के हिस्से का एसजीएसटी में छूट देने जैसे कारगर कदम उठाने की जरूरत है ताकि पड़ोसी राज्यों के उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगा सके और जो प्रदेश में उद्योग बंद हो चुके हैं उन्हें दोबारा चालू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सिरसा जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी हित के लिए 45 सालों से संघर्ष करता आ रहा है। इस मौके पर व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुभाष जोधपुरिया, रानियां प्रधान सुभाष सुलजा, सुभाष गोयल, जिला युवा प्रधान संदीप मिंढा, रानियां युवा प्रधान सोनू ग्रोवर, भूनवेश मेहता, ऐलनाबाद चेयरमैन मनोज सचदेवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed