फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government schools will change in the district, budget of Rs 3.71 crore released

Sirsa News: जिले में बदलेगी सरकारी स्कूलों की सूरत, 3.71 करोड़ रुपये का बजट जारी

Thu, 11 May 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government schools will change in the district, budget of Rs 3.71 crore released
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के सभी सरकारी स्कूलों की हालत इस साल के अंत तक बेहतर होगी। जिले के 842 स्कूलों के विकास के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने 3.72 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस बार स्कूलों के विकास कार्य पर 70 फीसदी खर्च किया जाएगा, जो कोरोना महामारी के समय सिर्फ 25 फीसदी खर्च किया जाता था। 20 फीसदी सहायक सामग्री और 10 फीसदी स्वच्छता पर खर्च किया जाएगा।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस वर्ष के लिए जारी बजट में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश के कुल 14465 राजकीय स्कूलों के लिए 61.42 करोड़ रुपये की स्कूल अनुदान राशि जारी की गई है। यह राशि विद्यार्थी संख्या के हिसाब से स्कूलों को आवंटित की जाएगी। खास बात यह है कि 2020 के मुकाबले कोरोना के बाद इस बार शिक्षण सामग्री खरीदने और मरम्मत कार्यों का बजट बढ़ा है 2020 में कुल राशि का 25 प्रतिशत केवल सैनिटाइजेशन के लिए आरक्षित था, जाेकि इस बार केवल 10 प्रतिशत किया है है। शिक्षण सामग्री के कुल 20 प्रतिशत बजट में 10 प्रतिशत केवल विज्ञान या ईवीएस और गणित विषय की शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए हैं। अन्य 10 प्रतिशत राशि से अन्य सभी विषय की शिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी। अन्य सभी कार्यों के लिए आरक्षित 70 प्रतिशत राशि से उपकरणों की खरीद, स्टेशनरी, पानी, बिजली एवं इंटरनेट के बिल भुगतान, स्कूल भवन या शौचालयों की मरम्मत, पौधरोपण, विशेष दिवसों पर कार्यक्रमों एवं वार्षिक खेलों पर खर्च होगी। जिले में मौलिक स्कूल के लिए 2.41 और सेकेंडरी स्कूल के लिए 1.30 बजट तय किया है। किस कार्य पर कितना पैसा खर्च होगा इसका निर्णय स्कूल द्वारा एक बैठक के दौरान लिया जाएगा। इस बैठक का रिकॉर्ड रजिस्टर में जमा करना जरूरी होगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के हिसाब से मिलेगी राशि
छात्र संख्या अनुदान राशि

- 1 से 30, 10 हजार रुपये
- 31 से 100, 25 हजार रुपये
- 101 से 250, 50 हजार रुपये
- 251 से 1000, 75 हजार रुपये
- 1000 से अधिक पर, एक लाख रुपये

31 से 100 छात्र संख्या वाले सर्वाधिक स्कूल
विभाग की ओर से प्रदेश 11094 मौलिक और 3371 सेकेंडरी स्कूलों के लिए ग्रांट जारी की गई है। मौलिक स्कूलों के लिए 40.20 और सेकेंडरी स्कूलों के लिए 21.22 करोड़ रुपये राशि जारी हुई है। इनमें ओवरऑल 31 से 100 छात्र संख्या वाले स्कूल सर्वाधिक हैं। इनमें 5300 मौलिक और 275 सेकेंडरी हैं। इन्हें कुल 13.94 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है। मौलिक स्कूलों में देखें तो 31 से 100 छात्र संख्या वाले 5300 सर्वाधिक स्कूल हैं जबकि सेकेंडरी में 251 से 1000 छात्र संख्या वाले 1735 स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

जिले के 842 एलिमेंट्री व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 3 करोड़ 71 लाख 20 हजार की समग्र अनुदान राशि जारी की गई है। सीएसजी बजट छात्र संख्या के आधार पर जारी किया गया है। - विनोद कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed