फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government schools will be inspected, state level team will come to Sirsa

राजकीय स्कूलों का होगा निरीक्षण, प्रदेश स्तरीय टीम आएगी सिरसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government schools will be inspected, state level team will come to Sirsa
समस्त राजकीय स्कूलों के मुखियाओं से स्कूलों के संदर्भ में आयोजित बैठक। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। राजकीय विद्यालयों की ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से औचक जांच अभियान चलाया जाएगा। जिले के स्कूलों में प्रदेश स्तरीय टीम औचक निरीक्षण करेगी। 100 से ज्यादा सदस्यों वाली टीम स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता से लेकर उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की भी जांच करेगी। इतना ही नहीं विद्यार्थियों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन

टीम के निरीक्षण से पहले जिला मुख्यालय पर वीरवार को जेसीडी में अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान व्यवस्था सुधारने और तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की गई। जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने सभी स्कूल मुखियाओं को संबोधित किया। शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों का पर्यवेक्षण करवाया जाए, ताकि शिक्षा के स्तर पर सुधार किया जा सके। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक बूटा राम ने भी शिरकत की। इस दौरान जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने विंटर एडवेंचर फेस्टिवल, बुनियाद, इंस्पायर अवॉर्ड मानक और जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी पर चर्चा की। इसके बाद जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा ने एन एमएमएस परीक्षा व ई-अधिगम प्रोग्राम की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला परियोजना समन्वयक बूटा राम ने समग्र शिक्षा से संबंधित कार्यों के बारे में बताया। जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण पर विस्तार से बताया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों व सभी स्कूल मुखियाओं से सैट, स्किल पासबुक, अध्यापकों द्वारा पाठ्यक्रम तैयार किया जाता है या नहीं, ये पूछा। इसके साथ अध्यापक डायरी का अवलोकन, कक्षा की समय सारणी, अध्यापक व बच्चों के बैठने की व्यवस्था, स्कूलों में बिजली की स्थिति भी जानी। इसके अलावा पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था, एसएमसी की वर्किंग और मीटिंग आदि का प्रस्ताव को लेकर भी बातचीत की। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल मुखिया द्वारा स्टाफ मीटिंग का रिकॉर्ड, विद्यालय को मिली ग्रांट का उपयोग, पुस्तकों की मांग व इससे संबंधी समस्या के बारे में भी जाना। इसके अलावा लाइब्रेरी, लेबोरेटरी, कंप्यूटर लैब व बुक बैंक का रख रखाव, खेल का मैदान व इसमें इस्तेमाल होने वाले सामान का रख रखाव, एमडीएम के खाने व इसकी गुणवता, विज्ञान एवं गणित किट का इस्तेमाल, वितरित किए गए टैबलेट का अध्यापक एवं बच्चों द्वारा इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी जुटाई और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें यह करेंगे जांच
- प्रार्थना सभा का अवलोकन
- अध्यापकों से भी कार्यक्रम को लेकर चर्चा
- कक्षा अनुसार स्किल बुक का अवलोकन व मूल्यांकन ।
- कक्षा छह से 12 को लेकर लर्निंग आउटकम का अवलोकन।
- कक्षाओं का निरीक्षण, पढ़ाने के तरीके भी जांचे जाएंगे।
- मिड-डे मील की योजना की भी समीक्षा होगी।
- स्मार्टशाला, बैग फ्री, अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थिति भी देखी जाएगी।
- एसएमसी सदस्यों से बातचीत की जाएगी
- इसके बाद निदेशक अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed