फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government Railway Police launched awareness campaign

Sirsa News: साइबर अपराध से बचाव करना सिखाया

Sat, 26 Oct 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Government Railway Police launched awareness campaign
ऐलनाबाद के रेलवे स्टेशन पर साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करते पुलिस अधिकारी।
ऐलनाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) दल ने रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान यात्रियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप सिंह, एसआई आत्माराम और जीआरपी चौकी मुंशी शालिनी ने यात्रियों को बताया कि अपने मोबाइल फोन पर आने वाले किसी ओटीपी या किसी की भी लोक लुभावनी योजना इत्यादि के बारे में किसी अनजान व्यक्ति को कुछ न बताएं। अगर आपके मोबाइल पर कोई यूआरएल या मैसेज आता है, तो उसे न खोलें। किसी अनजान फोन कॉलर पर विश्वास कर निजी जानकारी किसी को न बताएं।
विज्ञापन


मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति ने पीया कीटनाशक, मौत

सिरसा। गांव कुम्थ्ला के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर में रखा कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, गांव कुम्थ्ला निवासी मदनलाल कुछ वर्षों से मानसिक रूप से परेशान था। वीरवार को मदन ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके बाद परिजन मदनलाल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed