{"_id":"67eade62fecee6f727009150","slug":"government-purchase-of-wheat-will-start-from-today-at-64-centers-in-the-district-campers-will-be-kept-in-the-market-for-drinking-water-sirsa-news-c-128-1-sir1002-135604-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में 64 केंद्रों पर आज से होगी गेहूं की सरकारी खरीद, मंडी में पीने के पानी के लिए रखे जाएंगे कैंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में 64 केंद्रों पर आज से होगी गेहूं की सरकारी खरीद, मंडी में पीने के पानी के लिए रखे जाएंगे कैंपर
Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिरसा की अनाज मंडी में सरसों की छंटाई करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की मंडियों में एक अप्रैल से एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए विभाग की ओर से जिले में 64 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार गेहूं की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये निर्धारित की गई है। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के लिए मार्केट कमेटी की तरफ से सोमवार को सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गईं।
वहीं मंडी में सरसों की खरीद जारी है। सिरसा मंडी में अब तक 33085 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसमें से 24621 क्विंटल के करीब उठान बाकी हैं।
मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता का कहना है कि अनाज मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी होगी। अनाज मंडी में साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। किसानों व मजदूरों के लिए ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। खरीद सीजन के दौरान अनाज मंडी में जगह-जगह ठंडे पानी के कैंपर रखे जाएंगे। इसके अलावा मंडी के सभी शौचालयों को साफ किया गया है।
किसानों व मजदूरों के लिए सस्ते में भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सचिव वीरेंद्र मेहता का कहना है कि अनाज मंडी की सड़कों को पूरी तरफ से साफ करा लिया गया है। किसानों को मंडी में फसल लाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। खरीद सीजन में अनाज मंडी में बिजली की भी कोई समस्या नहीं रहेगी। गौरतलब है कि जिले में इस बार 2 लाख 85 हजार हेक्टेयर के करीब गेहूं की बिजाई हुई थी। इस बार जिला में अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से खुलेंगे गोदाम
जिले में गेहूं खरीद के लिए 64 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां से चार खरीद एजेंसियां गेहूं खरीदेगी। इनमें भारतीय खाद्य निगम, खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस शामिल हैं। गेहूं की उठान में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए भारतीय खाद्य निगम सुबह साढ़े 7 बजे से ही गोदाम खुले रखेगी।
पैदावार में सिरसा प्रदेश में नंबर वन
जिले में 2 लाख 85 लाख हेक्टेयर के करीब गेहूं की फसल की बिजाई हुई थी। इस बार गेहूं की लगभग 13 लाख मीट्रिक टन आवक होने तक की उम्मीद जताई जा रही है। गत वर्ष भी लगभग इतने ही रकबे में गेहूं की फसल थी। गौरतलब है कि गेहूं की पैदावार में पिछले ढाई दशकों से सिरसा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। वहीं, इस बार मौसम में अनुकूलता के कारण गेहूं की फसल में पैदावार बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
वर्जन :
गेहूं खरीद सीजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सड़कों को दुरुस्त कराया गया है, ताकि किसानों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए। किसानों को अनाज मंडी में पानी, बिजली व साफ-सफाई से संबंधित कोई समस्या नहीं आएगी। गेहूं फसल में 12 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए किसान फसल को सुखाकर मंडी लेकर आएं। अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की टीम 24 घंटे तैनाती रहेगी। - विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।