फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government purchase of PR paddy stopped, 87,929 quintals of paddy were purchased on the last day

Sirsa News: पीआर धान की सरकार खरीद बंद, अंतिम दिन 87,929 क्विंटल धान खरीदा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government purchase of PR paddy stopped, 87,929 quintals of paddy were purchased on the last day
मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल।
सिरसा। दिवाली के बाद अब फिर से मंडियों में धान की आवक में तेजी आनी शुरू हो चुकी है। मंडियों में अब हर रोज एक लाख क्विंटल के करीब आवक हो रही है। बुधवार को पीआर धान की सरकार खरीद के अंतिम दिन 87,929 क्विंटल धान खरीदा गया। अभी भी क्षेत्र में धान की कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में किसानों ने मांग की है कि सरकारी खरीद के समय बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी और आढ़तियों ने व्यापारियों को धान के उठान करने को लेकर निर्देश दिए हैं, ताकि सीजन के दौरान दोबारा से किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बीते वीरवार को मंडी में आढ़तियों ने उठान को लेकर खरीद प्रक्रिया बंद कर दी थी। उठान में देरी होने और दिवाली के चलते व्यापारियों की तरफ से खरीद बंद कर उठान का कार्य किया गया था। उठान न होने के कारण किसानों को यहां पर धान रखने को लेकर भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब मंडी पूरी तरह से खाली हो चुकी है। ऐसे में किसानों को भी काफी राहत मिल रही है। अब मंडी में नाम मात्र ही धान पड़ा है। इसका आढ़तियों की तरफ से जल्द से जल्द उठान करवाया जा रहा है। वहीं कमेटी अधिकारियों ने आढ़तियों और व्यापारियों को साथ-साथ ही उठान का काम करने को लेकर निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


धान की हुई आवक, क्विंटल में
किस्म, एक दिन, कुल आवक शेष उठान
पीआर, 87929, 2043178, 261242
1509, 8912, 938502, 8637
डीबी, 52852, 678724, 44657


मौसम खराब होने के कारण किसानों की बढ़ी रही परेशानी
जिले में अब मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण किसान परेशान हो रहे हैं। धान की कटाई करवाने के बाद किसान उपज लेकर मंडी में भी पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को लेकर मार्केट कमेटी ने भी आढ़तियों को तिरपाल का बंदोबस्त करने को लेकर निर्देश दिए हैं ताकि बारिश से किसानों के धान की उपज को बचाया जा सके। हालांकि दो दिन में ही फिर से शेड धान से अट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
मंडी में व्यापारियों को खरीद के बाद ही जल्द से जल्द उठाने का काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाले समय में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। - मनोहर मेहता, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed