फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government procurement of paddy has not started, farmers are waiting in the market for five days

Sirsa News: धान की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू, पांच दिन से मंडी में इंतजार में बैठे किसान

Sun, 01 Oct 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy has not started, farmers are waiting in the market for five days
दड़बी मंडी में पड़ी किसानों की पीआर धान की उपज।   स्रोत : किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकार की ओर से 25 सितंबर से एमएसपी पर पीआर धान की खरीद करने के निर्देश हैं, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन ने सरकारी खरीद के लिए शेड्यूल तक जारी नहीं किया गया है। मंडी में धान की उपज लेकर बैठे किसान परेशान हैं। इनका कहना है कि पांच दिन में केवल धान की फसल का टोकन कट पाया है। वे यहां पर ढेरी लगाकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
जिले में हर वर्ष एक अक्तूबर से धान की एमएसपी पर खरीद शुरू होती है, लेकिन इस बार सरकार ने खरीद 25 सितंबर से करने का निर्णय लिया और आदेश जारी किए। पांच दिन बाद भी प्रशासन की ओर से न तो एजेंसियों का शेड्यूल जारी किया गया है और न ही एजेंसियों को शैलर अलॉट किए गए हैं। अधिकारियों की सुस्ती किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सिरसा मार्केट कमेटी के अंंडर दड़बी मंडी में पांच दिन पहले किसान पीआर धान लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

किसान कश्मीर कंबोज, नरेश सिंह, केवल कुमार, सतबीर सिंह ने बताया कि वे पांच दिन से मंडी में बैठे हैं। अभी तक केवल टोकन ही कट पाया है। मंडी में किस एजेंसी की ओर से खरीद की जानी है और उसके कर्मचारी कब आएंगे इसकी जानकारी तक नहीं है। अधिकारियों से बातचीत की जाती है तो वे उपायुक्त के साथ बैठक होने के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी देते हैं। बैठक कब होगी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक मंडियों में आया दो हजार क्विंटल पीआर धान
जिले की मंडियों में पीआर धान की आवक तेज हो रही है। अब तक दो हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। अब मौसम खराब होने के कारण किसानों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ 1509 धान की खरीद निजी व्यापारियों की तरफ से की जा रही है। सुबह व्यापारी बोली लगाकर शाम को उसका उठान तक कर देते हैं।


अब तक इतनी हुई आवक व इतना हुआ उठान
उपज, आवक, उठान
पीआर धान, 2000, 00
1509 धान , 5500, 5500
नरमा, 1,80,000, 1,80,000
बाजरा, 6100, 6100

वर्जन
मंडियों में पहुंचने वाले धान के मार्केट कमेटी की ओर से टोकन काट दिए गए हैं। खरीद एजेंसियों की तरफ से की जानी है। अभी डीएफएससी की तरफ से शैलर अलॉट किए जाने हैं। इसके बाद ही सरकारी खरीद शुरू हो पाएगी। कई मंडियों में पीआर धान की आवक शुरू हो चुकी है। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed