फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government National College removed the names of 200 students who were furloughed.

Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज ने फरलो मारने वाले 200 विद्यार्थियों के काटे नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government National College removed the names of 200 students who were furloughed.
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज प्रबंधन ने फरलो मारने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रबंधन ने हाजिरी कम रहने पर अब तक 200 से अधिक विद्यार्थियों के नाम कॉलेज ने काट दिए हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार दोबारा फीस भरकर विद्यार्थी अपना नाम लिखवा सकते हैं। यह भी तभी होगा जब 15 दिन के भीतर उक्त विद्यार्थी 500 रुपये का जुर्माना भरकर अपना नाम लिखवा लें। यदि कोई विद्यार्थी नियमानुसार नाम अपना नाम दोबारा नहीं लिखवाता है तो वह वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद इन 200 विद्यार्थियों में से 93 ने जुर्माना भरकर अपना नाम फिर से लिखवा लिया है। जबकि 107 विद्यार्थियों ने अभी तक अपना नाम नहीं लिखवाया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों की पूरे साल में 70 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करें। अगर कोई विद्यार्थी लगातार 7 दिनों तक अनुपस्थित रहता है तो कॉलेज प्रबंधन की ओर से उसका नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दौरान नहीं काटे गए नाम
कॉलेज की ओर से 200 विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि किसान आंदोलन होने के कारण वो कॉलेज में नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए कॉलेज प्रबंधन ने उनके नाम काट दिए हैं जो कि सही नहीं है। वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि काटे गए नामो में से एक भी ऐसा विद्यार्थी नहीं है जो किसान आंदोलन के दौरान कॉलेज में नहीं आया हो। जो भी नाम काटे गए हैं वे किसान आंदोलन से पहले के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------
विद्यार्थियों का नाम काटने में 12 से 13 दिन का समय लगता है। ऐसे में ये काटे गए नाम वो है जो किसान आंदोलन से पहले कॉलेज में नहीं आए। ऐसे में अगर कोई ऐसा विद्यार्थी जिसका नाम आंदोलन के दौरान कक्षाओं में न आने के कारण कटा हो। वो प्रबंधन से आकर मिल सकता है। - नवीन मक्कड़, इंचाई, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed