{"_id":"64a459a12320aa371601424a","slug":"government-is-not-going-to-accept-soon-continue-the-movement-loudly-to-win-tikait-sirsa-news-c-128-1-sir1002-2217-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जल्दी मानने वाली नहीं, जीतने के लिए जोर शोर से जारी रखें आंदोलन : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जल्दी मानने वाली नहीं, जीतने के लिए जोर शोर से जारी रखें आंदोलन : टिकैत
Tue, 04 Jul 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
गांव दड़बा कलां में सरपंच संतोष बैनीवाल के आवास पर उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गांव दड़बा कलां की सरपंच व सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल के आवास पर पहुंचे। सरपंच संतोष बैनीवाल व समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सरपंच संतोष बैनीवाल ने राकेश टिकैत को ई-टेंडरिंग के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया।
राकेश टिकैत ने कहा कि ये सरकार इतनी जल्दी से मानने वाली नहीं है। अगर आपको जीतना है तो आंदोलन को जोर शोर से जारी रखें। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भी सरकार ने अपनी हठधर्मिता से देश को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों की जान गई। जब सरकार को ये पता चल गया कि उनकी दाल नहीं गलने वाली है तो आनन-फानन प्रधानमंत्री ने लाइव होकर तीनों कृषि कानून वापस लेने का एलान कर दिया। टिकैत ने कहा कि अपनी जमीन बचाने के लिए बड़ा आंदोलन करना होगा।
नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब सबसे पहले नशे की गिरफ्त में आया था। नशा आगे न बढ़े और इसे कैसे रोका जाए, इसके लिए यूथ को जागरूक करना पड़ेगा। इस मौके पर गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष, कागदाना के सरपंच मांगेराम बैनीवाल सहित कई गांवों के सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रामपुरा ढिल्लो में पैंतालिसा क्षेत्र के संरपचों मिले राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गांव रामपुरा ढिल्लो में सरपंच रविल सिंवर के आवास पर पैंतालिसा क्षेत्र के सरपंचों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने सरपंचों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में सहयोग देने का आश्वासन दिया। नाथूसरी चोपटा से नोहर जाते समय राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए सरपंचों को अपना आंदोलन तेज करना होगा। सरकार की तानाशाही नीतियों का पुरजोर विरोध करके ही सरकार को झुकाया जा सकता है। इस मौके पर सुभाष सरपंच रुपाणा, विजेंद्र बैनीवाल, धर्मपाल ढिल्लो, सागर कस्वा, नेकीराम हुड्डा, रामकुमार, राजेंद्र टांडी, रवि आजाद, अशोक हजीरा, उदय पाल सरपंच रुपावास, राकेश सरपंच, रूपेश कुमार, कृष्ण बैनीवाल कुमारिया सहित कई सरपंच मौजूद रहे।