फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Got the land registered on the pretext of getting a loan

Sirsa News: लोन दिलवाने के बहाने करवा ली जमीन की रजिस्ट्री

Fri, 08 Mar 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Got the land registered on the pretext of getting a loan
रानियां। एक बुजुर्ग ने पांच लोगों पर उनकी 32 कनाल, 17 मरले जमीन की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से अपने नाम करवाने का केस दर्ज करवाया है। अदालत में दायर इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव केहरवाला निवासी बुजुर्ग आद राम की 32 कनाल 17 मरले जमीन है। करीब तीन वर्ष पहले आदराम की पत्नी महेंद्र बाई की मृत्यु हो गई थी। पुत्रों से उनकी अनबन चल रही थी। इसलिए पत्नी की मृत्यु के बाद वह घर में अकेले रह रहे थे। विवाद सुलझाने के लिए गांव में एक पंचायत भी हुई थी। आदराम ने बताया कि उनके खेत के पड़ोसी गांव नथौर निवासी भीम सेन सेवा के बहाने उन्हें अपने घर ले गया और रोटी-पानी देने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि एक दिन भीम सेन ने जमीन के कागजात के आधार पर कर्ज दिलवाने की बात कही। इसलिए वह उन्हें रानियां तहसील में ले आया और कुछ कागजातों पर उनसे हस्ताक्षर करवा लिए। कुछ दिन बाद भीम सेन ने उन्हें बताया कि उनके बैंक खाते में कर्ज के 9.5 लाख रुपये आ चुके हैं। अगले दिन वह दोनों बैंक में साथ गए। स्वयं लिखा चेक लगवाकर आरोपियाें ने उनके खाते से राशि निकलवा ली। कुछ दिन बाद कर्ज की राशि बढ़ाने के बहाने भीम सेन ने कुछ कागजात पर उनके हस्ताक्षर और करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर भीम सेन और मीनू रानी ने धोखाधड़ी से उनकी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। तीन अन्य आरोपियों गांव नथौर निवासी रविंद्र, दलबीर सिंह और गांव सैनपाल निवासी मोहन सिंह नंबरदार ने भी उनका साथ दिया। कई माह बाद उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर कार्रवाई के लिए आदराम ने अदालत में इस्तगासा दायर किया। रानियां के थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि इस्तगासा के आधार पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed