फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Goods kept outside shops confiscated

दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Goods kept outside shops confiscated
नगर परिषद कर्मचारी अभियान के दौरान अतिक्रमण का सामान उठाकर ट्रॉली में डालते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों में दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर रखे गए सामान को नगर परिषद की टीम ने जब्त कर लिया। साथ ही चेतावनी दी यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में सोमवार को परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, रोड़ी बाजार, भगत सिंह चौक, मोहता मार्केट, सुभाष चौक, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। सीएसआई राजकुमार के अनुसार, पिछले काफी समय से नगर परिषद को बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। कई बार समझाने के बावजूद दुकानदार दुकानों के बाहर अपने सामान को रख देते थे। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी यदि आगे से सामान दुकान के बाहर रखा गया तो चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। नगर परिषद की कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सामान जब्त होने के डर से अनेक दुकानदारों ने नगरपरिषद अमले के पहुंचने से पहले ही अपना सामान दुकानों के अंदर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मुख्य बाजार में चेतावनी के तौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया है। इसके बावजूद भी बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया तो चालान काटकर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
- राजकुमार, सीएसआई, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed