{"_id":"664f9bc69096883bbf07d1b6","slug":"gold-jewelery-cheated-from-jewelers-on-the-pretext-of-online-payment-sirsa-news-c-128-1-sir1003-120166-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर ज्वेलर्स से सोने के आभूषण ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर ज्वेलर्स से सोने के आभूषण ठगे
Fri, 24 May 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
रोड़ी। गांव झोरड़रोही में बाइक सवार एक महिला और पुरुष ने ज्वेलर्स को ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर करीब 38 हजार रुपये के आभूषण ठग लिए और फरार हो गए। वारदात कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत रोड़ी थाना में दी गई है।
गांव झोरड़रोही में ढल्ला ज्वैलर्स के नाम से दुकान का संचालन करने वाले मिठू सिंह ने बताया कि 22 मई की शाम उनकी दुकान पर बाइक पर एक महिला व पुरुष आए। उन्होंने लेडिज और जेंट्स अंगूठी की मांग की। उन्होंने अंगूठियां दिखाई तो उन्होंने बगैर माप के ही उन्हें पसंद कर लिया। वजन करने पर उनका वजन 5 ग्राम 160 मिलीग्राम हुआ। जिसकी कीमत करीब 38 हजार हुई।
मिट्ठू सिंह ने बताया कि दोनों ने उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट की बात कही। उन्होंने किसी काम से सिरसा गए पोते को इस बारे में सूचित किया। पोते ने बताया कि पेमेंट नहीं आई है। जिस पर उन्होंने ग्राहक को बता दिया। इस पर उन्होंने पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजने की बात कहीं। उसके पोते ने स्क्रीन शॉट भेजने के लिए कहा। मिट्ठू सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट की बात करते हुए महिला अंगूठियां लेकर बाहर निकल गई, जबकि पुरुष पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। इस पर उन्होंने शोर मचाया और बाइक सवार महिला व पुरुष का पीछा भी किया, लेकिन फरार होने में सफल हो गए। पीड़ित ज्वैलर्स ने रोड़ी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है।