{"_id":"6b04772a5f1e6863500c0de9","slug":"gokul-setiya-told-i-am-not-begger-i-am-mla-sirsa-news-c-128-1-sir1013-169040-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भिखमंगा नहीं, विधायक हूं, गोकुल सेतिया ने रखा निधि का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भिखमंगा नहीं, विधायक हूं, गोकुल सेतिया ने रखा निधि का हिसाब
Mon, 23 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। मीडिया के सामने विधायक निधि का ब्योरा रखते गोकुल सेतिया। संवाद
फोटो :
- बोले, सिरसा के विकास के लिए एक रुपया भी फालतू खर्च नहीं किया
- अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा विकास कार्यों के लिए हिसाब मांगने पर विधायक गोकुल सेतिया ने सोमवार को मीडिया के सामने अपने कार्यकाल की विधायक निधि का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पैसे मांगने नहीं गए थे, बल्कि विधानसभा में अपने क्षेत्र के विकास की मांग रखी थी।
सेतिया ने कहा कि वह भिखमंगा नहीं बल्कि विधायक हैं। उन्होंने अधिकारियों पर सिरसा में अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया। उनके अनुसार अधिकारी मुख्यमंत्री को वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं करवा रहे हैं। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चार करोड़ रुपये की निधि मिलने की बात कही थी।
उनके रिकॉर्ड में कुल 7 करोड़ 63 लाख 43 हजार 688 रुपये मिले हैं। उन्होंने अधिकारियों से रिकॉर्ड दुरुस्त करने को कहा। सेतिया ने कहा कि उन्होंने केवल लेटर पैड दिया था, राशि जारी करने का काम अधिकारियों का था। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपना घर बेचकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विकास कार्यों का ब्योरा
सेतिया ने वर्ष 2024-25 में 99 लाख 42 हजार रुपये के विकास कार्य बताए। वर्ष 2025-26 में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने गांवों की जिम के लिए दो-दो लाख रुपये और अरोड़वंश सेवा सदन को पांच लाख रुपये दिए। खाजाखेड़ा गांव में अरोड़वंश ट्रस्ट के स्कूल के लिए 21 लाख रुपये भी दिए गए। उन्होंने एचजीटीवाई के तहत 2 करोड़ 24 लाख 41 हजार रुपये के विकास कार्य भी गिनाए।