फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   God shows us a new direction every day: Palak Kishori

भगवान दिखाते हैं प्रतिदिन नई दिशा : पलक किशोरी

Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
God shows us a new direction every day: Palak Kishori
 कथावाचक पलक किशोरी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली की नंदीशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथावाचक पलक किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के मात्र श्रवण से ईश्वर की कृपा और ज्ञान की अनुभूति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जितना वह लोगों से मिलती हैं, उतना ज्ञान प्राप्त होता है। भगवान प्रतिदिन नई दिशा दिखाते हैं और यह अलग-अलग साधनों से हो सकता है।
यह सब भगवान की कृपा है। उन्होंने कहा कि भगवान हर कण-कण में बसते हैं। जो कुछ भी हो रहा है, वह भगवान की कृपा से ही हो रहा है। हर घटना के पीछे कोई न कोई उद्देश्य अवश्य होता है और वह भी भगवान की लीला का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि जिनके मन में प्रत्येक प्राणी के लिए प्रेम व दया है, वह व्यक्ति हमेशा भगवान को प्रिय होता है तो सदैव दया व प्रेम की भावना मन में रखें।
विज्ञापन



लॉकडाउन में माता-पिता ने कराया कथा का अभ्यास
पलक किशोरी ने कहा कि जब वह श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करती हैं तो विशेष प्रकार की आध्यात्मिक अनुभूति महसूस होती है। उन्हें खुद पता नहीं होता कि उनके मुख से क्या निकल रहा है। जो शब्दवाणी निकलती है कि वह भगवान की कृपा से ही निकलता है। पलक किशोरी ने बताया कि लॉकडाउन के समय उनके माता-पिता ने उन्हें श्रीमद्भागवत कथा का अभ्यास कराया, जिससे उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे श्रीमद्भागवत कथा और उसके ज्ञान के करीब आईं। इससे उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आए। पलक किशोरी ने युवाओं से आग्रह किया कि श्रीमद्भागवत कथा और गीता के उपदेशों का अध्ययन करें और उनकी शिक्षाओं का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह न केवल आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि जीवन को नई दिशा देने में भी सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जब हम भगवान को अपना मित्र बना लेते हैं, तो जीवन के संघर्ष भी आसान हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed