फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Giving good governance Government: Jain

सुशासन दे रही है प्रदेश सरकार : जैन

Fri, 04 Dec 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Giving good governance Government: Jain

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन वीरवार को मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


इस अवसर पर जैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने केवल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया है और अब उनकी सरकार प्रदेश में सुशासन देने का काम कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न विभागों के चेयरमैन नियुक्त करने को लेकर जैन ने कहा कि चेयरमैन की नियुक्ति मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने एक साल में विकास के नाम पर किताब छापने लायक काम किया है जबकि पूर्व की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पन्ने छापने जैसा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में गत दिनों मंत्री व अधिकारी के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज ने शालीनता का परिचय दिया जबकि अधिकारी का व्यवहार ऐसा नहीं होना चाहिए था।

पत्रकारों ने जैन द्वारा किए जाने वाले दौरों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मन की बात करने के लिए तथा विचार साझा करने के लिए दौरे किये जा रहे हैं।

संगठन के नाते कार्यकर्ताओं का समग्र चिंतन किया जा रहा है ताकि कार्यकर्ता सीधी बात कर सके। उन्होंने प्रदेश में 16 जगह पर दौरा किया है ताकि सत्ता व संगठन का पूरा तालमेल रहे।

भाजपा सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। आज पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या विश्व में सबसे अधिक है।

इस दौरान प्रो. गणेशीलाल, जगदीश चोपड़ा, मुकेश गोड, सुरेश कुमार, अमीर चंद मेहता, सतपाल मेहता, श्रीनिवास गोयल, जगदीश नेहरा, मनीराम केहरवाला, सुनीता सेतिया, राजेंद्र देशुजोधा, देव कुमार शर्मा, पवन बेनीवाल,  शीशपाल कंबोज, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, राहुल सेतिया, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, गुरदेव सिंह राही, सतीश जग्गा, रेणु शर्मा आदि उपस्थित थे।

बराला ने किया स्वागत
जैन ने तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया के सेतिया पैलेस पर जलपान समारोह में भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं के रूबरू हुए। इसके बाद उन्होंने दड़बाकलां में युवा भाजपा नेता पवन बैनीवाल के आवास पर भी जलपान समारोह में भाग लिया व कार्यकर्ताओं से विचार साझा किए।

अनिल जैन का इन सभी कार्यकर्मों में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है।

सर अधिकारी नहीं मानते
प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने वीरवार को कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने मन की भड़ास निकाली और अधिकारियों की ओर से काम न किए जाने की शिकायत की।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि पहले भी अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते थे, लेकिन अब जब उनकी पार्टी की सरकार है, कार्यकर्ताओं के काम नहीं होते। जब वे जनता के बीच जाते हैं तो काम न हो पाने के कारण उनका उपहास उड़ता है, जिससे कार्यकर्ता स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसी गांव की सामूहिक मांग हो और प्रस्ताव पर सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षर कर उसे संबंधित अधिकारी के पास ले जाते हैं तो उसके बावजूद उनके काम नहीं किए जाते। जिले में पार्टी का विकेंद्रीकरण हो रहा है। कोई कहीं जा रहा है तो कोई कहीं जा रहा है।

एक नेता के कार्यकर्ता का काम दूसरे नेता ही नहीं होने देते। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो भाजपा के ही नेताओं की आपसी रंजिश की वजह से काम न होने दिए जाने का गम सुनाया तो किसी ने पार्टी से संबंधित किसी समारोह के बारे में जिला प्रभारी स्तर के नेता तक को सूचना न दिए जाने का अवसाद सुनाया।

पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों पर उनकी अनदेखी करने व भेदभाव करने का आरोप जड़ा तो कुछ कार्यकर्ताओं ने तो यह तक कहा कि डबवाली के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वहां की निगरानी व ग्रीवेंस कमेटी तो बनाई है, लेकिन किसी स्थानीय कार्यकर्ता को उसका सदस्य ही नहीं बनाया गया जो वहां की समस्या को उठा सके।

पहुंचे पवन बेनीवाल के आवास पर
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि ऐलनाबाद हलके में जब तक भाजपा नेता पवन बेनीवाल की जीत नहीं हो जाती तब तक कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगे रहें।

पार्टी बेनीवाल को पूरी ताकत देगी। (जैन का इशारा जल्द ही उन्हें कोई अहम पद देने की ओर था) जैन ने कहा कि भी दड़बा कलां की चौधर को सलाम, ऐलनाबाद की सरदारी को रामराम, अनिल जैन वीरवार को गांव दड़बा कलां में भाजपा नेता पवन बैनीवाल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए यह बातें कही।


उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भटट, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, राष्ट्रीय अनुशासन सीमित के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़, जिला प्रभारी श्रीनिवास, एडवोकेट यतिंद्र सिंह थे।

इससे पहले गर्मजोशी से नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता जगदीश नेहरा, राहुल सेतिया, हरी सिंह, राममुर्ति जमाल, राममुर्ति आर्य, गोपी राम साहु, रामसिंह कागदाना, निकूराम, राजेराम कासनियां, नरेंद्र कासनियां व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed