फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girls topped the boys in the tenth examination results of the district

जिले के दसवीं के परीक्षा परिणाम में लड़कों से अव्वल रहीं लड़कियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girls topped the boys in the tenth examination results of the district
सिरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड ने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में परीक्षा परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के अनुसार तैयार किए गए हैं। जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 65 स्कूलों के दस हजार विद्यार्थियों का परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा है। स्कूलों में पास होने वाले लड़कों के मुकाबले लड़कियों को प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि इस बार के परीक्षा परिणाम में न तो किसी विद्यार्थी को फेल किया गया है और न ही किसी को टॉपर बनाया गया है।
विज्ञापन

डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं अंकपत्र
विद्यार्थी अपनी 10वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं छात्र मुद्रित मार्कशीट और अन्य जानकारी के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस फार्मूले से तैयार किया परिणाम
कोरोना महामारी के चलते दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं सीबीएसई बोर्ड की ओर से रद्द कर दी गई थी। जिसके पश्चात दसवीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए बोर्ड ने मूल्यांकन नीति बनाई थी। जिसके तहत इंटरनल असेसमेंट के 20 अंक, यूनिट टेस्ट व पीरियोडिक टेस्ट के 10 अंक, मिडटर्म व हाफ ईयरली टेस्ट के 30 अंक और प्री-बोर्ड एक्जामिनेशन के 40 अंक निर्धारित किए गए थे और अब बोर्ड इसी हिसाब से परिणाम निकाला है।

मेरिट लिस्ट नहीं की जारी, परीक्षा का मिलेगा मौका
सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरनल असेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया था। ऐसे में इस साल भी बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। वहीं, रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed