{"_id":"b82493545d5a99f1651e1e5959464ca0","slug":"girls-students-bid-boys-lights-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्राएं बोली सर! लाइटें बंद कर छेड़ते हैं लड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बोली सर! लाइटें बंद कर छेड़ते हैं लड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ छात्राओं पर शहर में लाठीचार्ज हो रहा था तो वहीं नेशनल कॉलेज के बाहर भी छात्रों ने हिसार रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसएचओ सुरेश पाल और डीएसपी धर्मबीर मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे छात्रों को हटाया।
विज्ञापन
इस दौरान हिसार रोड पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। मेन रोड पर ही छात्रों ने एसएचओ और डीएसपी का घेराव कर कॉलेज में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
एसएचओ ने छात्रों को लिखित में आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्रिंसिपल और डीसी के समक्ष रखा जाएगा और जल्द से जल्द समस्या सुलझा दी जाएगी।
छात्रों के प्रदर्शन के दौरान ही मौके पर कॉलेज की छात्राएं आ गईं और एसएचओ को घेरकर सांइस ब्लॉक की तरफ ले गईं। साइंस ब्लॉक के अंदर जाते ही अंधेरा देखकर एसएचओ भी हैरान हो गए। छात्राओं ने एसएचओ को बताया कि कॉरिडोर में अंधेरा है।
विज्ञापन
कुछ शरारती लड़के अंधेरा का फायदा उठाकर हूटिंग और छेड़छाड़ करते हैं। एक दो लाइटें जो जलतीं हैं उनको भी बंद कर देते हैं। कॉरिडोर को देखककर एसएचओ ने भी माना कि यहां सचमुच समस्या है।
विज्ञापन
बताई समस्याएं
छात्राओं का आरोप है कि आखिर वह अपनी समस्याएं किसे बताएं। एक भी दिन प्रिंसिपल ने राउंड नहीं लिया। इसके बाद छात्राएं एसएचओ को पहली मंजिल पर ले गईं और वाटर कूलर में आ रहे गर्म पानी और बिना आरओ के वाटर सप्लाई दिखाई।
एसई फाइनल इयर की क्लास के खराब पड़े पंखों और खराब रोशनी व्यवस्था के बारे में बताया। एसएचओ ने शिकायतों को ध्यान से सुना और डीसी तक पहुंचाने आश्वासन दिया।
पीसीआर होगी तैनात
छात्राओं ने एसएचओ को कॉलेज से बाहर जाते समय और अंदर आते समय छेड़छाड के बारे में बताया। हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि लड़के जानबूझकर साइरन वाले हॉर्न उनके कमरों के आगे बजाते हैं, जिससे वे परेशान हैं। इस पर एसएचओ ने कहा कि रोज कॉलेज टाइम में दोनों कॉलेजों के बाहर पीसीआर तैनात होंगी।
महिला पुलिस कॉलेज के अंदर गश्त करेगी और हॉस्टल के आसपास पुलिस बैरियर लगवाकर साउंड हॉर्न बजाने वालों का चालान किया जाएगा।