फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girls of Rupavas School hoisted the flag in block level sports

Sirsa News: खंडस्तरीय खेलकूद में रूपावास स्कूल की लड़कियों ने लहराया परचम

Sat, 02 Aug 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Girls of Rupavas School hoisted the flag in block level sports
चोपटा। विजेता ​खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रबंधन के सदस्य। स्रोत : स्कूल
चोपटा। खंड नाथूसरी चौपटा में लड़कियों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैरांवाली में आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ विद्यालय रूपावास की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत का परचम लहराया। चयनित खिलाड़ी अब जिलास्तर पर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


---

यह रहा प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-17 आयु वर्ग ---

400 मीटर रेस में धनवंती ने तीसरा स्थान हासिल किया।

800 मीटर रेस में धनवंती प्रथम व ललिता दूसरे स्थान पर रही।

1500 मीटर रेस में नवीता प्रथम और दीपिका दूसरे स्थान पर रही।

5000 मीटर रेस में नवीता प्रथम स्थान पर रही।

3000 मीटर रेस में दीपिका दूसरे स्थान पर रही।

---

अंडर-14 आयु वर्ग

600 मीटर रेस में आरजू प्रथम व रवीना दूसरे स्थान पर रही।

400 मीटर रेस में राखी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

शॉट पुट पूजा प्रथम व आरजू दूसरे स्थान पर रही।

डिस्कस थ्रो में रचना ने प्रथम व जीविका ने दूसरा स्थान हासिल किया।

----

अन्य स्पर्धाओं में यह परिणाम रहे

वाॅलीबाल में अंडर-14 आयु वर्ग में रूपावास विद्यालय की टीम खण्ड में प्रथम स्थान पर रही। टीम से पूजा, रीना और प्रीती का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-17 आयु वर्ग में वाॅलीबाल टीम खंड में दूसरे स्थान पर रही। टीम से नवीता, कोमल, भारती व आरती का चयन जिलास्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। वाॅलीबाल अंडर-19 आयु वर्ग में वंशिका और अलका का जिलास्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। क्रिकेट में अंडर-17 आयु वर्ग में खुशबू व नेहा और अंडर-19 में रिंकी जिलास्तर की प्रतियोगिता के लिए चुनी गई। शॉटपुट अंडर-11 मेें हिमांशी प्रथम स्थान पर रही। रिले रेस में राखी, रीना, प्रीती व डिम्पल की टीम प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed