फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl students learned jewelery making in government college

Sirsa News: राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने आभूषण बनाना सीखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Girl students learned jewelery making in government college
आर्टिफिशियल ज्वेलरी वर्कशॉप में छात्राएं ज्वेलरी बनाते हुए। 
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में प्राचार्य राम कुमार जांगड़ा की अध्यक्षता और डॉ. प्रीत कौर के संयोजन में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से दो दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रिया सिसोदिया ने ट्रेनर के रूप में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनानी सिखाई।
विज्ञापन


इस कार्यशाला में छात्राओं ने रानी हार, कानों की तरह-तरह की बालियां, अनुपयोगी वस्तुओं के झुमके, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी, हाथों के कंगन और ब्रेसलेट आदि बनाने सीखें। डाॅ. कौर ने कहा कि भविष्य में आगे भी इस तरह की अलग-अलग कार्यशालाएं लगाई जाएंगी। जिसमें से छात्राएं गुण सीख कर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकती हैं। प्राचार्य रामकुमार जांगड़ा ने कहा कि उन्हें पूर्णतया विश्वास है कि यह दो दिवसीय कार्यशाला छात्राओं के लिए कारगर साबित होगी। छात्राएं भविष्य में इसका लाभ जरूर उठाएंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर विभिन्न छात्राओं ने कार्यशाला की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर में जाकर यह काम सुचारू रूप से करने की कोशिश करें करेंगे, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ हम अपने घर वालों की थोड़ी मदद कर सकें। कार्यशाला के अंत में संयोजक डाॅ. प्रीत कौर की ओर से सभी छात्राओं व स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ छात्राएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed