{"_id":"67423cfbf1455447610c1c64","slug":"girl-hit-by-speeding-bike-died-during-treatment-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129007-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Sun, 24 Nov 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रेलवे पुल के पास पैदल अपनी मां के साथ जा रही एक युवती को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज करके अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को नागरिक अस्पताल में किया गया।
सिरसा निवासी 45 वर्षीय सुंदरी देवी घरों में सफाई का काम करती है। सुंदरी देवी का कहना है कि 20 नवंबर को वह अपनी बेटी रीटा के साथ रेलवे पुल के पास घर में सफाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से उसने घायल बेटी को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
यहां शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उसकी बेटी रीटा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मां के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जिस बाइक से युवती को टक्कर लगी, उसका नंबर राहगीरों ने नोट कर लिया था। शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।