{"_id":"3ac3bd39718f114ae578157c54312f92","slug":"girl-got-honour-hold-the-reign-of-family-after-father-demise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के निधन पर धानक समाज ने पहनाई पगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के निधन पर धानक समाज ने पहनाई पगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय चत्तरगढ़ पट्टी निवासी 65 वर्षीय मोती राम डाबला के निधन के
विज्ञापन
शोकस्वरूप सोमवार को उनकी याद में चत्तरगढ़ पट्टी स्थित धानक धर्मशाला में
रस्म पगड़ी आयोजित की गई।
दिवंगत मोती राम की एक बेटी है, रस्म पगड़ी में यह सवाल उठा कि अब पगड़ी किसे पहनाई जाए? यद्यपि दिवंगत के भतीजे और दोहते को पगड़ी पहनाए जाने पर भी विचार किया गया परंतु उपस्थित परिवारजनों एवं समाज के लोगों ने उनकी विवाहिता बेटी लाली देवी को पगड़ी पहनाकर एक अनूठी पहल की।
रस्म पगड़ी में उपस्थित करीबन 300 लोग समाज की इस पहल और मुक्त सोच से बेहद प्रभावित हुए।लाली देवी के चाचा देसराज डाबला ने कहा कि परिवार और समाज द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले से उन्हें खुशी है क्योंकि आज के युग में बेटियां भी बेेटों के समान हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने बेटी को बेटे के बराबर का दर्जा देकर उसका पूरा-पूरा मान-सम्मान किया है।