{"_id":"4442594ff83055d412c2663771a129ea","slug":"girl-death-in-maternal-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में बच्ची की मौत
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अरनियांवाली निवासी एक बच्ची की मंगलवार शाम अपने ननिहाल रानियां क्षेत्र के गांव ढुडियांवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं बच्ची के पिता ने ननिहाल पक्ष के लोगों पर बच्ची को मारने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। बुधवार को पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार अरनियांवाली निवासी कुलवंत सिंह की बेटी पिछले दो-तीन सालों से अपने ननिहाल ढुडियांवाली में ही रह रही थी। कुलवंत के अनुसार गत दिवस उसके पास फोन आया की उसकी बच्ची दो-तीन दिनों से बीमार थी और गत दिवस की सांय उसकी मौत हो गई। कुलंवत का आरोप है कि उसका अपनी पत्नी से तलाक को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसलिए उसे शक है कि ननिहाल पक्ष के लोगों ने ही उसकी बेटी को मारा है। वहीं ननिहाल पक्ष के लोगों का कहना है कि बच्ची को दो-तीन दिनों से बुखार था। गत दिवस उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस पर उन्होंने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।