{"_id":"2e9f8f0680c2d8d44123e67ae905986b","slug":"gemini-arrested-came-from-delhi-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से गिरफ्तार मिथुन पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से गिरफ्तार मिथुन पहुंचा जेल
sirsa
Updated Sat, 19 Apr 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचने के मामले में सदर पुलिस ने इस गिरोह
विज्ञापन
के सदस्य दिल्ली निवासी मिथुन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश
किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस रिमांड के दौरान युवती को बेचने के आरोपी बेगू निवासी विष्णु ने बताया कि दिल्ली में रहने वाला मिथुन नामक व्यक्ति उसके पास युवती लेकर आया था। पुलिस की टीम ने दिल्ली से मिथुन को धरदबोचा। आरोपी मिथुन की आयु 70 वर्ष है और टीबी रोग से ग्रस्त है।
पुलिस हिरासत में उसकी सेहत खराब होने पर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह भी मिथुन का मेडिकल करवाने के बाद से अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस रिमांड में आरोपी विष्णु ने तीन युवतियों को बेचने की बात स्वीकार की है।
इसके अलावा उसके गिरोह के तीन ओर सदस्यों के बारे में पुलिस को पता चला है। डीएसपी मुख्यालय विजय पाल जाखड़ ने बताया कि पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल लोगों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
इनमें से दो गांव बेगू के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि युवती को खरीदने वाला विनोद भी गिरोह का सदस्य ही है और उसे भी शुक्रवार रात तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा।