फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Geeta Mahotsav started with Havan Yagya, children gave the message of Geeta

Sirsa News: हवन यज्ञ से गीता महोत्सव का हुआ आगाज, बच्चों ने दिया गीता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Geeta Mahotsav started with Havan Yagya, children gave the message of Geeta
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के जिला स्तरीय समारोह का सोमवार को हवन यज्ञ के साथ आगाज हुआ। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के पहले दिन बच्चों ने गीता का संदेश दिया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 पर आधारित मानव श्रृंखला बनाई। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। इससे वह इन योजना का लाभ उठा सकें। आमजन श्रीमद्भागवत गीता के संदेश को समझें और उसे अपने जीवन में अपनाएं। श्रीमद्भागवत गीता हमारा हर समय मार्गदर्शन करती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में 23 विभाग स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से गीता पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन 10 दिसंबर को प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में शिक्षाविद् द्रोण प्रसाद कोइराला ने श्रीमद्भागवत गीता की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों, मुख्य वक्ता और प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से बहन विष्णु अर्चना भारती व नेहा भारती ने श्रीमद्भागवत गीता की आरती की। महोत्सव के पहले दिन भारत विकास परिषद, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, जीयो गीता परिवार आदि संस्थाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुरुद्वारा दसवीं पातशाही सिरसा की ओर से लंगर सेवा लगाई गई। कार्यक्रम में वन विभाग, शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे।


ये रहीं प्रस्तुतियां

- श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम् गाया।

- शाह सतनाम जी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा की छात्राओं ने कंस वध प्रस्तुत किया।

- जीआरजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा के बच्चों ने ''सपने में सखी देख्यो नंद किशोर'' गीत प्रस्तुत किया।

- गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बेगू के बच्चों ने महारास प्रस्तुत किया।

- मोनू शिव ऑर्ट ग्रुप ने श्री कृष्ण राधा नृत्य प्रस्तुत किया।

गीता के ज्ञान पर अधिकारियों व कर्मचारियों की हुई प्रतियोगिता हुई

- प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की टीम प्रथम

- समग्र शिक्षा विभाग की टीम द्वितीय

- पशुपालन विभाग की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बूटा राम, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी लाल बहादुर बैनीवाल, जिला बागवानी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर, डीआईओ एनआईसी सिकंदर, उप निदेशक एमएसएमई दिनेश कुमार, उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र, बीईओ रानियां सुनिता, भारत विकास परिषद के प्रधान प्रमोद मोहन गौतम, संस्कृत प्रवक्ता हरिओम भारद्वाज, हिंदी प्रवक्ता चिमन भारतीय, राजेश दूआ, लेखराज सचदेवा, मनोज सचदेवा, जितेंद्र अरोड़ा, राजू अरोड़ा, संदीप मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed