फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gang involved in pocket-carving of passengers busted, property worth Rs 11 lakh recovered

यात्रियों की जेब तराशने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 लाख रुपये की संपत्ति बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in pocket-carving of passengers busted, property worth Rs 11 lakh recovered
सिरसा। बसों व रेल गाड़ियों में यात्रियों की नकदी, जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चुराने वाले गिरोह का सीआईए डबवाली ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 11.62 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि 25 मार्च 2022 को सिरसा निवासी कमला पत्नी संत लाल संगरिया से सिरसा के लिए प्राइवेट बस में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान बस में सवार नामालूम लोगों ने उसके बैग से 29 तोले सोने के जेवरात तथा पांच हजार रुपये चोरी कर कर लिए पुलिस ने कमला की शिकायत पर थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच सीआईए डबवाली पुलिस को सौंपी गई थी। सीआईए डबवाली ने बीती 14 जुलाई को घटना के एक आरोपी प्रकाश निवासी मसूदपुर हांसी को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। उसे 1500 रुपये बरामद कर अन्य साथियों के बारे में पता किया गया था। इसके 31 जुलाई को सीआईए के सहायक उप निरीक्षक जयदेव सिंह पर आधारित टीम ने घटना के दो आरोपी राजेश व सन्नी निवासी मसूदपुर हांसी को गिरफ्तार किया। दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 11.61 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed