फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   full party reashel for second round election

दूसरे चरण के चुनाव के लिए फुल पार्टी रिहर्सल

Wed, 13 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Wed, 13 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
full party reashel for second round election

विज्ञापन
 खंड ऐलनाबाद में पंचायत चुनावों में ड्यू्टी पर लगे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की मंगलवार को फुल पार्टी रिहर्सल हुई। स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय परिसर में आयोजित रिहर्सल में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि दूसरे चरण का चुनाव पंचायती चुनाव 17 जनवरी को होगा। इस चुनाव में पूर्ण पारदर्शिता व निष्पक्षता से मतदान करवाएं।



 किसी भी उम्मीदवार का पक्ष न लें। अपने-अपने पोलिंग बूथों पर समय पर जाएं और जो भी कोई समस्या आ रही हो उसका समाधान पहले से ही करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम को ले जाते समय बैटरी का स्विच ऑफ करके ले जाएं। मतदान के दिन ईवीएम में खराबी हो तो सुपरवाइजर को तुरंत सूचित करें ताकि खराबी ठीक की जा सके। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी अधिकारी रिपोर्टिंग साथ-साथ करते रहें। यदि कोई वृद्ध व अंधा मतदाता आ रहा हो तो उसके साथ सभी की सहमति से दूसरे व्यक्ति को जाने दें।
विज्ञापन




कानून व्यवस्था के बारे में अगर कोई गड़बड़ी नजर आए तो इसके लिए संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रिर्पोट करें। किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। किसी का पक्षपात न करें और प्रत्येक मतदाता के साथ मधुरता से व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि चैक लिस्ट का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए किसी का इंतजार न करें और निष्पक्षता से चुनाव परिणाम घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed