फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fugitive criminal arrested with pistol

डकैती व लूट के मामलों में वांटेड़ अवैध पिस्तौल के साथ काबू

Thu, 28 May 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
fugitive criminal arrested with pistol
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Sirsa
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए डकैती और लूट के दो मामलों में वांटेड और करीब छह से सात अन्य आपराधिक मामलों में भगौड़े आरोपी को अवैध पिस्तौल के साथ काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि वांटेड लखवीर निवासी रघुआना को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए की एक पुलिस टीम ने पिस्तौल के साथ काबू किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लखवीर सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में शहर डबवाली थाना में डकैती का मामला जबकि वर्ष 2018 में आरोपी के खिलाफ राजस्थान के पदमपुर थाना में लूट का मामला दर्ज हुआ था और वह दोनों मामलों में घटना के समय से ही फरार चल रहा था। सीआईए प्रभारी ने यह भी बताया कि लखवीर सिंह के खिलाफ जिला सिरसा करीब आठ आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी लखबीर सिंह करीब छह मामलों में अदालत से जमानत मिलने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ और अदालत द्वारा इस संबंध मे भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर आरोपी लखबीर सिंह को काबू कर उसके खिलाफ बड़ागुढ़ा थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और पूछताछ के दौरान किसी अन्य वारदात का खुलासा होने कि संभावना से इंकार नही किया जा सकता सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया की पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उसके द्वारा पूर्व में कि गई वारदातों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed