{"_id":"5ec2c1368ebc3e9087286192","slug":"from-today-sirsa-passengers-will-be-able-to-travel-on-roadways-in-four-districts-sirsa-news-rtk5555435117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चार जिलों में सफर कर सकेंगे सिरसा के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चार जिलों में सफर कर सकेंगे सिरसा के यात्री
विज्ञापन
बस अड्डे पर यात्रियों की स्केनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन-4 की शुरूआत होते ही रोडवेज विभाग ने रोडवेज की पहिये घुमाने भी शुरू कर दिए हैं। सिरसा डिपो से मंगलवार को दस बसें अपने निर्धारित रूट पर रवाना होगी। हालांकि अभी तक सिरसा डिपो की केवल एक ही बस पंचकूला के लिए रवाना हुई है। सिरसा डिपो की दस बसें सुबह डिपो से निकलेगी और निर्धारित जिलों तक सवारियां लेकर जाएंगी। इस दौरान बस कहीं भी नहीं रोकी जाएगी और न ही बिना टिकट पंजीकरण के कोई सवारी बिठाई जाएगी।
रोडवेज के सिरसा डिपो की बसें 56 दिनों से बंद होने बाद मंगलवार को एक से ज्यादा जिलों में दौड़नी शुरू कर देंगी। मंगलवार को दिन में करीब दस बसें हिसार, दिल्ली, भिवानी और पंचकूला के लिए रवाना होगी। रोडवेज विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एक बस में केवल 30 ही सवारी सफर कर करेेंगे और सभी सवारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। अगर कोई अपनी ऑनलाइन बुकिंग करवा लेता है और मास्क लगाकर नहीं पहुंच पाता तो उसे उस समय बस में नहीं बिठाया जाएगा। बस के जाने से पहले बस और चालक-परिचालक को सैनिटाइज किया जाएगा और कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर देकर बसों में बैठाया जाएगा।
सामान्य किराए के साथ पांच रुपये लगेंगे अतिरिक्त
मंगलवार को चार रूटों पर चलने वाली बसों में सवारियों ने सामान्य किराया ही लिया जाएगा। जबकि सवारियों को ऑनलाइन बुकिंग करवाने के पांच रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। रोडवेज विभाग द्वारा निर्धारित किराया दिल्ली के लिए 270, पंचकूला के लिए 290, भिवानी के लिए 150 और हिसार के लिए 85 रुपये देने पड़ेंगे। यात्रियों को यह किराया ऑनलाइन बुकिंग के दौरान ही जमा करवाना पड़ेगा, जिसके साथ ही सवारी से पांच रुपये अतिरिक्त काट लिए जाएंगे। वहीं जो यात्री पहले अपनी बुकिंग करवाएगा उसी को टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगा बसों का समय
मंगलवार को दिल्ली के लिए शाम को चार बजे एक ही बस रवाना होगी। भिवानी के लिए दो बसें सुबह साढ़े आठ बजे तथा दोपहर ढाई बजे, पंचकूला के तीन बसें सुबह सवा सात बजे, आठ बजे और साढ़े आठ बजे। वहीं हिसार के लिए चार बसें रवाना होगी जिसमें सुबह सात बजे, 11 बजे, दोपहर दो बजे और शाम पांच बजे बसें रवाना होगी। सवारियों के बस अड्डे पर आते ही स्क्रीनिंग की जाएगी उसके बाद उन्हें बसों में बैठाया जाएगा।