{"_id":"69f64653f7ec9427ec08dc34","slug":"friend-murderer-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157760-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिर पर टाइल मारकर दोस्त की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिर पर टाइल मारकर दोस्त की हत्या करने वाला गिरफ्तार
Sun, 03 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 03 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी रवि सिंह।
शराब के नशे में दोनों के बीच हो गया था झगड़ा, यूपी का रहने वाला था मृतक देवेंद्र
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव रोड़ी में हुए देवेंद्र हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि सिंह उर्फ कालू गांव सूरतिया सिरसा का रहने वाला है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव स्थित एक इंटरलॉकिंग टाइल फैक्टरी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
जांच में मृतक की पहचान देवेंद्र निवासी गांव मम्मापुर जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई। देवेंद्र पिछले 7-8 वर्षों से रोड़ी में रहकर फैक्टरी में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना के समय देवेंद्र अपने दोस्त रवि सिंह के साथ फैक्टरी परिसर में बने कमरे में शराब पी रहा था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर रवि सिंह ने पास पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल से देवेंद्र के सिर पर कई वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।