{"_id":"6563833ae74c2d869b0619e6","slug":"fresh-action-plan-ready-to-create-street-vending-zone-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10610-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्ट्रीट वेंडिंग जाेन बनाने के लिए नए सिरे से कार्य योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्ट्रीट वेंडिंग जाेन बनाने के लिए नए सिरे से कार्य योजना तैयार
विज्ञापन
जनता भवन रोड पर लगी सब्जी की रेहड़ी।
सिरसा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी पटरी वालों को निर्धारित स्थान दिया जाना है। स्ट्रीट वेंडिंग जाेन बनाने के लिए नए सिरे से कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को सिरे चढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
रेहड़ी पटरी वालों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन देने की प्रक्रिया धड़ल्ले से चल रही है। लेकिन स्ट्रीट वेंडिंग जोन पर पूर्व में कोई काम नहीं किया गया। आलम यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों को अब बाजारों में अतिक्रमण की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में अब स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वे का काम दोबारा से शुरू किया जाएगा, ताकि स्ट्रीट वेंडर्स की सही संख्या का अनुमान लगाया जा सके। उसके उपरांत इन्हें जगह देने की कवायद शुरू होगी। हालांकि इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जगहों का चयन कर लिया है। अब देखना है कि इस सर्वे के काम को कितने दिनों में पूर्ण किया जाता है।
-- -
जाम बनता है परेशानी
स्ट्रीट वेंडर्स को निर्धारित जगह नहीं मिलने के कारण शहर के मुख्य बाजारों से लेकर मुख्य रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार नगर परिषद की ओर से कार्रवाई करने के बाद भी स्थिति पहले जैसी है। इसका मुख्य कारण है कि इन रेहड़ियों को कहां शिफ्ट किया जाए। ऐसे में इनको लेकर जगह तलाशी गई है। ट्रेड टावर के अतिरिक्त अब डबवाली रोड और रानियां रोड पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जगह का चयन किया गया है।
विज्ञापन
यह है बदतर हालात
1 बस स्टैंड के बाहर
2 सालासर बालाजी मंदिर
3 सागवान चौक
4 बिश्नोई मंदिर मार्केट एरिया
5 महाराणा प्रताप चौक
6 टाउन पार्क रोड
7 रेलवे स्टेशन के पास
8 बाजारों में लगने वाली फडी
-- -
पहले स्तर से आगे बढ़े तो हो चुनाव की प्रक्रिया शुरू
स्ट्रीट वेंडिंग जोन की प्रक्रिया बेहद जटिल है। इस प्रक्रिया के तहत पहले जोन डिसाइड होंगे और रेहड़ी व फडी वालों का आकलन होगा। उस आकलन के आधार पर चेयरमैन व अन्य कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में जोन बनाकर प्रधान पद के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। प्रधान के साथ-साथ कुछ अन्य सदस्यों को प्रशासनिक कमेटी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद स्ट्रीट वेंडिंग जोन में रेहड़ी व फडी वालों को स्थापित करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इस लंबी प्रक्रिया का पहला चरण भी अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया संभव होना बड़ा जटिल कार्य बन गया है।
-- --
रेहडी और फडी वालों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। दस्तावेजों और लोकेशन को सत्यापित करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, ताकि कोई फर्जी रजिस्ट्रेशन न हो। सर्वे करने के उपरांत जोन बनाने का काम फाइनल होगा। कुछ जगह अभी देखी है, वहां पर जोन बनाए जाएंगे।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद