फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Free travel, impact on roadways system

Sirsa News: मुफ्त का सफर, रोडवेज की व्यवस्था पर असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Free travel, impact on roadways system
 दोपहर के समय बसों में चढ़ते हुए लोग
सिरसा। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद हरियाणा रोडवेज बस की निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए हजारों महिलाएं बस स्टैंड पर पहुंचीं। सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे बस स्टैंड पर भारी भीड़ रही। बस स्टैंड से हर बस महिला यात्रियों से खचाखच भरकर अपने रूट की ओर रवाना हुई। इस कारण व्यवस्था पर असर पड़ा।
विज्ञापन

सिरसा व डबवाली डिपो करीब 227 बसें अपने रूट पर चलीं। वहीं, परिवहन विभाग ने रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी थी, ताकि रक्षाबंधन पर व्यवस्था मिल पाए। सिरसा डिपो प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि जिस रूट पर भी सवारियां अधिक होंगी। उस रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। रक्षाबंधन पर महिलाएं अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए जाती हैं। इसलिए आवागमन भी बढ़ता है। महिलाओं को नौ अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन



हर 15 मिनट में मिली यात्रियों को बस सर्विस
शुक्रवार को बस में यात्रा करने के लिए महिलाओं को किसी तरह की कोई पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं पड़ी। उनके साथ 15 साल तक की उम्र के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिला। मुख्य रूटों पर हर 15 मिनट के बाद बस सर्विस यात्रियों को मिली। इसके बावजूद ज्यादा भीड़ होने के कारण बसें भरी हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट टाइमिंग के हिसाब से हुआ बसों का संचालन

डिपो प्रशासन ने हिसार, रोहतक, दिल्ली, पानीपत और चंडीगढ़ रूट पर विशेष ध्यान दिया दिया। रोटेशन और रूट टाइमिंग के हिसाब से ही बसों का संचालन किया गया। महिलाएं किसी भी रूट पर चलने वाली बस के संबंध में बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र से जानकारी हासिल करतीं रही। डिपो प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार की भांति शनिवार को भी जिला के हर लोकल रूट पर रोडवेज की बसें चलेंगी। ऐसे में महिलाओं को कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

बस स्टैंड कड़ी रही सुरक्षा

बस अड्डा परिसर में दिनभर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। महिला थाना पुलिस व दुर्गा शक्ति टीम की तैनाती से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कोई दिक्कत पेश नहीं आई। यात्री महिलाओं को महिला पुलिस का सहयोग हर तरह से मिला। महिलाओं से बस अड्डा परिसर में कोई स्नेचिंग की घटना न हो इसके लिए बस अड्डा चौकी पुलिस परिसर में गश्त करती रही।




-------------------मैं सिरसा से फतेहाबाद अपने भाई को राखी बांधने जा रही हूं। पहली बस ज्यादा भीड़ के कारण छोड़नी पड़ी। अब दूसरी बस का इंतजार कर रही हूं।

- संतोष, सिरसा।


----------------------
मुझे रक्षाबंधन पर अपने मायके हिसार जाना है। मेरे तीन बच्चे भी साथ में जा रहे हैं। समय पर बस स्टैंड नहीं पहुंच पाई, जिससे हिसार जाने वाली एक बस छूट गई। दूसरी बस का इंतजार है।

- राज कौर, निवासी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article