फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud of Rs 2.40 lakh in the name of getting visa

Sirsa News: वीजा लगवाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 27 Mar 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2.40 lakh in the name of getting visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। पुलिस ने गांव लक्कड़ांवाली निवासी युवक की शिकायत पर चंडीगढ़ की वीजा कंपनी के खिलाफ विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवक लखविंद्र सिंह निवासी गांव लक्कड़ांवाली ने बताया कि वह तथा उसका भाई प्रमजोत विदेश जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ की वीजा कंपनी मिशन अबरोड कंसल्टेंट से संपर्क किया। कंपनी के अधिकारी प्रीत धीमान व शिवम शर्मा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनका यूरोप का वीजा लगवाकर कार्य भी िदलावा देंगे। उनसे पूरे पैसे वीजा लगने के बाद लिए जाएंगे। उन्हें मात्र फाइल खर्च देना होगा। उन्होंने उक्त लोगों को 29 अगस्त 2024 को अपने दस्तावेज और फाइल खर्च के 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता लखविंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें कहा कि नवंबर 2024 में उन दोनों भाइयों का वीजा आ जाएगा , जिसके उन्हें वीजा आने के बाद 7 लाख रुपये देने होंगे। कुछ समय बाद आरोपियों का उनके पास फोन आया की आपका वीजा लग गया है और विदेश में नौकरी भी मिल गई है। हमारे पास लेटर आ गया है। इसलिए आपको चंडीगढ़ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता लखविंद्र ने बताया कि आरोपियों द्वारा बुलाए जाने पर वे चंडीगढ़ उनके कार्यालय में चले गए। जहां उन्हें कहा गया कि उन्होंने विदेश की जिस कंपनी में उन्हें नौकरी दिलवाई है उसको सिक्योरिटी के तौर पर 80-80 रुपये देने होंगे। उन्होंने 9 सितंबर 2024 को आरोपियों को 1 लाख 60 हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए।

कुछ समय बाद आरोपियों ने बहाने बनाकर 60 हजार रुपये और ले लिए। जब उनका वीजा नहीं आया तो उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया। जिस पर आरोपी टाल-मटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed