फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud in the name of buying and selling land, case filed against two

जमीन खरीद बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of buying and selling land, case filed against two
सिरसा। जमीन खरीद बेच के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के आरोप में डिंग थाना पुलिस ने कोर्ट के इस्तगासे के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें कृष्णलाल निवासी बप्पां व प्रवीण कुमार निवासी जोधकां शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव मोचीवाली निवासी महिला चिड़िया देवी ने बताया कि उसने 20 कनाल को सौदा 29 जून 2016 को कृष्णलाल के साथ 10 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय किया था। इकरारनामे के वक्त गवाहों के समक्ष 14 लाख रुपये बतौर साई उसने ले लिए। रजिस्ट्री की तारीख 20 दिसंबर 2016 तय की गई। उक्त तारीख को कृष्णलाल ने रजिस्ट्री करवाने में असमर्थता जाहिर कर दी की। कुछ दिन पूर्व महिला को कोर्ट का नोटिस मिला, जिसमें पता चला कि दोनों ने मिलकर इकरारनामे का दुरुपयोग किया है। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर किसी अन्य व्यक्ति से झूठी तहरीर लिखवा ली। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर फर्जी तहरीर के अनुसार रजिस्ट्री की तारीख 15 दिसंबर 2016 से बढ़ाकर सीधे 30 मई 2019 लिखवा ली। जोकि करीबन अढ़ाई साल से अधिक समय की अवधि है। इकरारनामे के अनुसार यह कानूनन गलत है। इस पर उसने उक्त फर्जीवाड़े की पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने वकील के माध्यम से कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। जांच में पाया गया कि महिला के आरोप सही हैं। इस पर कोर्ट ने पुलिस को आदेश देते हुए मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed