{"_id":"6769a588f7c65161e505b70c","slug":"fraud-in-the-name-of-animal-insurance-fir-registered-on-the-basis-of-investigation-report-of-dsp-sirsa-news-c-128-1-sir1002-130420-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पशु बीमा के नाम पर की धोखाधड़ी, डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पशु बीमा के नाम पर की धोखाधड़ी, डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज
Mon, 23 Dec 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। पशुओं का बीमा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में डबवाली सदर थाना पुलिस ने आरोपी मदन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई डीएसपी किशोरी लाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि गांव लोहगढ़ निवासी सर्वजीत सिंह ने आरोपी मदन लाल निवासी गांव गंगा के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मदन लाल ने खुद को बीमा एजेंट बताकर उसके पांच पशुओं की बीमा किया था। वर्ष 2023 में उसके एक पशु की मौत हो गई। सर्वजीत ने मदन लाल से बीमा पॉलिसी के मुताबिक 80 हजार रुपये देने को कहा। सर्वजीत ने पशु चिकित्सक को बीमा पॉलिसी दिखाई तो वह फर्जी निकली। इस मामले की पहले एसडीएम डबवाली ने जांच कराई। बाद में ये मामला पुलिस के पास आया। जांच के दौरान हिंदुस्तान इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड कंपनी से आरोपी मदन लाल के बारे में पूछा गया तो कंपनी ने बताया कि मदन लाल का कोड एवं इंश्योरेंस कार्य जुलाई तीन जुलाई 2023 को डीएक्टिवेट कर दिया गया था। शिकायतकर्ता सर्वजीत की कोई बीमा पॉलिसी कंपनी के पास नहीं है।
शिकायतकर्ता सर्वजीत का कहना है कि आरोपी मदन लाल ने उस जैसे सैकड़ों ग्रामीणों का पशु बीमा किया हुआ है। फर्जी बीमा करके वह ग्रामीणों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है।