फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fourth accused also arrested in one kg heroin seizure case

एक किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused also arrested in one kg heroin seizure case
सिरसा । सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये की एक किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले के चौथे आरोपी को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान याकूब खान निवासी तलवाड़ा झील राजस्थान के रूप में हुई है ।
विज्ञापन

सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया उनकी एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने बीते दिनों डिंग मोड़ क्षेत्र से राजस्थान निवासी दो नशा तस्करों गुलाम नबी व सद्दाम को करोड़ों रुपये की एक किलोग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। पकड़े गए युवकों ने प्रारंभिक पूछताछ में बतलाया था कि वे यह हेरोइन दिल्ली से खरीद कर लाए थे, इसे विजय उर्फ जयवीर उर्फ जज्जी निवासी तलवाड़ा झील राजस्थान को सप्लाई किया जाना था। जिसको सीआईए डबवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी याकूब खान को अदालत में पेश कर आगामी 21 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed