फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four youths planning robbery caught with weapons

Sirsa News: लूट की योजना बनाते चार युवक हथियारों सहित काबू

Wed, 24 Jan 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Four youths planning robbery caught with weapons
पकडे गए आरोपी पुलिस पार्टी के साथ। 
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने डिंग से जोधकां मोड़ पर लूट की योजना बनाते चार युवकों को काबू किया। उनके पास अवैध पिस्तौल, दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। वह अंतरराज्यीय अपराधियों के गिरोह से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पहले की गईं पांच से वारदातों को कबूला है। आरोपियों ने 10 दिन पहले पंजाब के बठिंडा क्षेत्र में भी एक परिचालक का बैग लूटा था।
विज्ञापन

डिंग थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डिंग थाना की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली की कुछ लोग हथियारों से लैस होकर जोधकां मोड़ क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके से चारों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से अवैध पिस्तौल, दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इसलिए आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान माधोसिंघाना निवासी शिव कुमार, पट्टी पंजाब निवासी करतार सिंह उर्फ गुरजंट सिंह, बेगू सिरसा निवासी रोहित और संगरसाधा निवासी विनोद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदातों को कबूला
डिंग थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने पूछताछ के दौरान पंजाब के बठिंडा, जिला सिरसा के ऐलनाबाद, नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव अरनियांवाली, डिंग थाना के गांव फुलकां और सदर थाना क्षेत्र के गांव भरोखां क्षेत्र में हुई छीना झपटी, लूटपाट की पांच वारदातों को कबूल किया है। इन आरोपियों ने 20 जनवरी को ऐलनाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, अरनियांवाली रोड पर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन, नकदी, गांव फुलकां क्षेत्र से एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, 22 जनवरी को गांव भरोखां क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति से उसका पिट्ठू बैग छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed