फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four youths arrested with four illegal pistols and 34 cartridges

चार अवैध पिस्तौल व 34 कारतूस के साथ चार युवक काबू

Fri, 29 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested with four illegal pistols and 34 cartridges
सीआईए सिरसा ने अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान बलकार सिंह उर्फ जगतार, प्रगट सिंह निवासियान तख्तमल, गगनदीप सिंह उर्फ भलेरिया निवासी पीरकोट जिला बठिंडा व सिमरजीत सिंह उर्फ काला निवासी लहरी जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के कब्जे से चार अवैध पिस्तौल व 34 कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव तख्तमल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे लोगों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त चारों लोगों को काबू कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चार अवैध पिस्तौल व 34 कारतूस बरामद हुए। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed