फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   four youth arrested with 18.9 gram heroin

18.9 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक काबू

Thu, 19 Mar 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
four youth arrested with 18.9 gram heroin
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गश्त और चेकिंग के दौरान चार युवकों को 18 ग्राम 90 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने बठिंडा चौक मंडी डबवाली क्षेत्र से कार सवार दो युवकों 10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रीत पाल निवासी गांव देसूजोधा और जगदीश कुमार उर्फ बिट्टू निवासी संगत (पंजाब) के रुप में हुई है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान परमार्थ कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 4 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जगतपाल उर्फ कालू निवासी परमार्थ कॉलोनी सिरसा के रुप में हुई है। सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गांव कालांवाली क्षेत्र से एक युवक को 4 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पंकज उर्फ गोरी निवासी कालांवाली के रुप में हुई है। सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed