Sirsa: बरनाला रोड की पुलिया खोलने को लेकर आपस में भीड़े चार गांव, ईंट पत्थर और लाठियां चलने से चार घायल
सिरसा के गांव मुसाहिबवाला से बांध टूटने के बाद पनिहारी और बुर्जकर्मगढ़ में चार दिन से घग्गर का पानी गांवों के साथ लगा हुआ है।
मामले की सूचना उक्त गांव वासियों को मिली तो सभी गांव वासी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और पुलियां खोलने का कार्य बंद करवा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में घग्गर नदी का पानी अब जिले में कहर बरपा रहा है। गांवों को बचाने के लिए अब ग्रामीण दूसरी गांवों की तरफ पानी निकालने का प्रयास कर रहे है। पानी निकालने को लेकर मंगलवार सुबह चार गांवों के ग्रामीण आपस में भीड़ गए और यहां पर जमकर ईंट पत्थर और लाठियां चली। जिसके चलते एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए है। हालांकि मामले को शांत करने के लिए अब पुलिस बल भी मौके पर तैनात है और बातचीत की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खैरेकां के पास भी रात डेढ़ बजे घग्गर नदी का छोटा बांध टूट गया है। जिसके कारण पानी बड़े बांध के साथ लग गया है।
पनिहारी व बुर्जकर्मगढ़ के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे की नीचे की बंद पुलिया खोलने का किया था प्रयास
गांव मुसाहिबवाला से बांध टूटने के बाद पनिहारी और बुर्जकर्मगढ़ में चार दिन से घग्गर का पानी गांवों के साथ लगा हुआ है। मंगलवार सुबह बुर्जकर्मगढ़ और पनिहारी के ग्रामीणों ने गांव को बचाने के लिए नेशनल हाईवे के नीचे बंद पड़ी पुलिस को खोलने का प्रयास किया और इसके दूरी तरफ के गांव फरवाई कलां, वैदवाला सहित अन्य गांवों में पानी निकालना शुरू कर दिया।
दूसरी तरफ के ग्रामीणों ने किया विरोध तो आपस में हो गई हाथापाई
मामले की सूचना उक्त गांव वासियों को मिली तो सभी गांव वासी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और पुलियां खोलने का कार्य बंद करवा दिया। इस दौरान गांव वासियों की यहां पर भीड़ लग गई और कहासुनी होने के बाद चारों गांवों के लोग आपस में भीड़ गए। ऐसे में यहां पर लाठियां डंडे और ईंट पत्थर भी जमकर चले है। जिसके कारण एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए है। पानी को लेकर गांव वासियों के आपस में भीड़ने की सूचना मिलने के बाद यहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। हालांकि अब गांव पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा पुलिस बल के साथ लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। ताकि झगड़ा अधिक न बढ़ सके।
खैरेकां के पास टूटा घग्गर का छोटा तटबंध, चार गांवों के साथ लगा पानी
जिले में अब 20 गांव खतरे में चल रहे है। इन गांवों में कभी भी घग्गर का पानी पहुंच सकता है। वहीं सोमवार देर रात को डेढ़ बजे गांव खैरेकां के पास से घग्गर का छोटा तटबंध टूट गया है। जिसके खैरेकां, चामल, बनसुधार और झोरड़नाली के मुख्य बांध के साथ घग्गर का पानी लग गया है। इन क्षेत्रों में अभी अब घग्गर का पानी लगातार बढ़ रहा है। यहां पर भी स्थिति अब लगातार खराब हो रही है। गांवों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए अब लगातार प्रशासन और संस्थाओं के सदस्य लगे हुए है। घग्गर के साथ लगते गांवों में अभी स्थिति लगातार खराब हो रही है।
गांवों के बाहर ढाणियों में पानी पहुंचने से लोगों को किया जा रहा है रेस्कयू
वहीं गांवों के साथ बनी ढाणियों में घग्गर का पानी भरने के कारण इसके आसपास के ढाणियों में जलभराव होना शुरू हो चुका है। करीब 10 गांवों की 50 ढाणियों से लोगों काे रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसके कारण स्थिति खराब हो रह है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को किश्ती के माध्यम से बाहर निकाल रहे है।