{"_id":"611808288ebc3ee52d4b8780","slug":"four-tricolor-journey-will-leave-the-city-police-alert-divisional-commissioner-will-hoist-the-flag-in-the-police-line-sirsa-news-hsr6089688114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से निकलेंगी चार तिरंगा यात्रा, पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में मंडल आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से निकलेंगी चार तिरंगा यात्रा, पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में मंडल आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
रेलगाड़ी में यात्रियों के सामान की जांच करते आरपीएफ टीम।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास से मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में चार तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का रूट लगभग एक जैसा ही है। ऐसे में किसानों और बीजेपी की तिरंगा यात्रा का आमना सामना न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में तीन हजार से अधिक पुलिस बल तैनात रहेंगे और तिरंगा यात्रा की वीडियोग्राफी की जाएगी।
वहीं प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को पुलिस लाइन में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। उपायुक्त अनीश यादव ने शनिवार को पुलिस लाइन में पहुंच कर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, नगराधीश गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिसार मंडल के आयुक्त चंद्र शेखर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि समारोह में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले वे शहीदी स्मारक स्थल व स्वतंत्रता सेनानी स्थल पर पहुंच कर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला पुलिस, हरियाणा पुलिस, गृह रक्षा, विभिन्न स्कूलों की एनसीसी व स्काउट की टीमें मार्च पास्ट करेंगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी चला सर्च अभियान
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी अलर्ट है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है। ताकि स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी हुड़दंग न हो सके। वहीं पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग की जा रही है और वाहन चालकों के कार्य संबंधित व वाहन का नंबर भी रजिस्टर पर दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों और बीजेपी सहित चार निकाली जाएंगी तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में मुख्य छह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें से चार तिरंगा यात्रा शहर से निकाली जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम और डेरा सच्चा सौदा में कार्यक्रम आयोजित होगा। किसानों की तरफ से तीन और भाजपा की तरफ से एक तिरंगा यात्रा शहर में निकाली जाएगी। जिसके मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। तिरंगा यात्रा में कोई भी व्यक्ति हुड़दंग न करे इसको लेकर पुलिस कर्मियों की गाड़ियां भी साथ रहेगी और वीडियोग्राफी की जाएगी।
किसानों की तिरंगा यात्रा का यह रहेगा रूट
1. चढूनी ग्रुप: पंजुआना लंगर स्थल से सिरसा सांगवान चौक, लालबत्ती चौक, सुरखाब चौक से दिल्ली पुल और भावदीन टोल प्लाजा
2. संयुक्त किसान मोर्चा: शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम, भूमण शाह चौक, बस स्टैंड, सुरखाब चौक से बाजार होते हुए अनाज मंडी और किसान भवन
3. भारतीय किसान यूनियन: कुष्ट आश्रम से बाजारों में होते हुए अनाज मंडी के किसान भवन तक
किसान पहले फहराएंगे तिरंगा बाद में शुरू होगी यात्रा
किसानों द्वारा आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा के शुरू होने से पहले किसानों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिसके बाद किसान मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य साधनों पर तिरंगा लगाकर शहर में यात्रा निकालेंगे।
भाजपा की तिरंगा यात्रा का यह रहेगा रूट
भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा 12 बजे दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर डबवाली रोड, सांगवान चौक, टाउन पार्क चौक, आंबेडकर चौक, दिल्ली पुल, भूमण शाह चौक से होते हुए लघु सचिवालय में स्थित शहीदों की शहीदी स्मारक पर पहुंचेगी। भाजपा की तिरंगा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ शिरकत करेंगे। वहीं अनैतिक घटनाओं से बचाव के लिए भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई है।

बस स्टैंड पर यात्री के सामान की चैकिंग करते पुलिस कर्मचारी।- फोटो : Sirsa