फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four miscreants who came on the pretext of eating ice cream robbed a street vendor

Sirsa News: आइसक्रीम खाने के बहाने आए चार बदमाशों ने रेहड़ी वाले को लूटा

Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants who came on the pretext of eating ice cream robbed a street vendor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मुख्य जनता भवन रोड पर स्कूटी सवार चार बदमाशों ने आइसक्रीम खाने के बहाने एक रेहड़ी वालों को अपना निशाना बनाया। बदमाश रेहड़ी वाले को तेजधार हथियार दिखाकर दिनभर की कमाई लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को लेकर व्यापारियों ने रोष जताया है।
उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी निवासी अर्पित सिरसा हाल पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेहड़ी पर आइसक्रीम बेचता है। शनिवार रात को वह और उसका साथी राकेश निवासी जिला गोंडा करीब साढ़े 12 बजे आइसक्रीम की रेहड़ी लेकर जनता भवन रोड से होते हुए पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी पर सवार होकर चार युवक आए। युवकों ने आइसक्रीम मांगी। उसने युवकों से कहा कि आइसक्रीम खत्म हो चुकी है। इसके बाद युवकों ने चाकू और दातर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि जितने पैसे है, उन्हें दे दे। बदमाश गल्ले में रखे हुए 3480 रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

अर्पित ने बताया कि स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं थी। शहर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जनता भवन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed